गौ-मूत्र पीजिए कैंसर से बचाव के लिए, दावा बीजेपी एमपी का
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) बीजेपी के एक राज्य सभा सांसद हैं शंकर भाई वेगड़। उनका दावा है कि अगर किसी को कैंसर जैसे नामुराद रोग से बचना है तो उसे नियमित रूप से गाय के मूत्र का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से कैंसर कभी इंसान को अपने शिंकजे में नहीं लेगा। उन्होंने राज्य सभा में गौ-हत्या रोकने के मसले पर हो रही बहस में दावा किया कि देश में गाय के वध पर रोक लगनी चाहिए। कारण यह है कि गाय के मूत्र पीने से कैंसर से बचाव होता है।

संसद लाइब्रेयरी
वेगड़ गुजरात से सांसद है। वे संघ से भी जुड़े हैं। उनके बारे में मालूम चला कि वे शांत रहने वाले इंसान हैं। संसद की कार्यवाही के बाद वे संसद लाइब्रेयरी में जरूर जाते हैं।
दावा नहीं
हालांकि उन्होंने अपने दावे के पक्ष में कोई प्रमाण या शोध का हवाला नहीं दिया। गाय की रक्षा को लेकर वे बेहद गंभीर लगते हैं। वेदों का हवाला देते हुए वे कहते हैं कि गाय हमारी मां के समान है।
बीजेपी सांसद के दावे पर टिप्पणी करते हुए हेल्थ मामलों के जानकार पवन धीर ने कहा कि हो सकता है कि शंकरभाई के दावे में दम हो। आखिर वे किसी आधार पर ही उक्त दावा कर रहे हों।












Click it and Unblock the Notifications