दो औरतों से मारपीट, दिल्ली पुलिस की दो महिला सिपाही सस्पेंड
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) दिल्ली पुलिस के तीन सिपाहियों को दो दलित महिलाओं के साथ मारपीट करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस का आरोप है कि औरतें चोरी की वारदातों में लिप्त थीं। हालांकि वे इन आरोपों को गलत बता रही हैं। घटना बीते शुक्रवार की है।
सस्पेंड किया
इन औरतों की शिकायत पर दिल्ली पुलिस के तीन सिपाहियों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। दिल्ली पुलिस के एक सूत्र ने यह जानकारी दी। सस्पेंड किए गए पुलिस कर्मियों में दो महिलाएं भी हैं।
जांच शुरू
उधर, सारे मामले की छानबीन के लिए पुलिस ने अपनी जांच भी शुरू कर दी है। जानकारों का कहना है कि पहली बार दिल्ली पुलिस में महिला सिपाहियों को सस्पेंड करने का मामला सामना आया है।













Click it and Unblock the Notifications