महाराष्ट्र के नासिक में 150 किसानों को फूड पॉइजनिंग, मौत की भी खबर

कार्यक्रम में करीबन 150 से 200 किसान उपस्थित थे। इस समय किसानों ने नाश्ते में बटर मिल्क पिया था। घटना की जानकारी मिलते ही अन्न और औषध प्रशासन का दल जांच के लिए दिंडोरी के लिए रवाना हो चुका है।

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी में 150 से ज्यादा किसानों को फूड पॉइजनिंग होने की खबर है। इस घटना में अतुल केदार नाम के एक किसान की मौत भी हो गई है और तीन लोगों की स्थिती चिंताजनक है। दिंडोरी तहसील के उमराले बुद्रुक गांव में एक कृषि कंपनी ने टमाटर की खेती को लेकर चर्चा सत्र का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में करीबन 150 से 200 किसान उपस्थित थे। इस समय किसानों ने नाश्ते में बटर मिल्क पिया था। घटना की जानकारी मिलते ही अन्न और औषध प्रशासन का दल जांच के लिए दिंडोरी के लिए रवाना हो चुका है। भोजन के नमूने लेने के बाद ही ये तय किया जा सकेगा कि आखिर ये फूड पॉइजनिंग किस वजह से हुई। फूड पॉइजनिंग से पीड़ित सभी किसानों का इलाज दिंडोरी स्थित हॉस्पिटल में चल रहा है।

Food Poisoning to 150 farmers in Nashik, Maharashtra

पेठ रोड के उमराले बुद्रुक में रमेश मनोहर धात्रक की बस्ती पर बायर सीड कंपनी ने बुधवार को टमाटर की खेती का दौरा और चर्चा सत्र आयोजित किया गया था। ये चर्चासत्र दोपहर को 1 बजे समाप्त होने के बाद उपस्थित किसानों ने भोजन किया। कुछ देर बाद कुछ किसानों को बेचैनी, उल्टी की तकलीफ होने लगी थी। उनके रिश्तेदारों ने पीड़ित किसानों को नासिक के निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इलाज के दौरान अतुल केदार की मौत हो गई।

Food Poisoning to 150 farmers in Nashik, Maharashtra

हॉस्पिटल में प्रमोद अपसुंदे, रामचंद्र मेधने, रामू अपसुंदे, शांताराम अपसुंदे, राजेंद्र केदार, स्वप्नील केदार, राजेंद्र थेटे, नीलेश नागरे, उत्तम केदार, अंकुश केदार, मंगेश कदम, बबलू गवारे आदि का इलाज चल रहा है। चार किसानों को उपचार के लिए जिला हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जिसमें छबाबाई धोंडीराम कडाली (34), किसन सुखा कडाली (60), बालू लक्ष्मण जाधव (55) और मनीषा सुनील कडाली (32, सभी निवासी नासिक) को भर्ती किया गया है। बाकी मरीजों को शहर के अपोलो हॉस्पिटल, दिंडोरी, पिंपलगांव बसवंत स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार की रात को नासिक जिला हॉस्पिटल में 40 किसानों को और दिंडोरी स्थित ग्रामीण हॉस्पिटल में 12 किसानों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दिंडोरी और नासिक के हॉस्पिटल में 50 से अधिक किसानों का इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+