Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Budget 2026 Highlights: निर्मला सीतारमण पेश कर रही हैं देश का आम बजट, ग्रोथ रोडमैप को लेकर हर ऐलान पर नजर

FM Nirmala Sitharaman Budget 2026: देश की आर्थिक दिशा तय करने वाला केंद्रीय बजट 2026-27 आज, 2 फरवरी संसद में सुबह 11 बजे पेश किया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट भाषण शुरू करते हुए एक नया इतिहास रच दिया।

यह उनका लगातार नौवां बजट भाषण रहा, जो किसी भी वित्त मंत्री द्वारा लगातार पेश किए गए बजटों का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। देश की पहली महिला वित्त मंत्री के तौर पर निर्मला सीतारमण ने इस उपलब्धि के साथ भारतीय संसदीय इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

fm-nirmala-sitharaman-budget-2026-speech-highlights

Budget 2026 highlights: रविवार को पेश हुआ बजट, पहली बार टूटी परंपरा

इस बार का बजट कई मायनों में खास रहा। 1 फरवरी 2026, रविवार को आम बजट पेश किया गया, जो भारत के इतिहास में पहली बार हुआ है। आमतौर पर बजट कार्यदिवस में पेश किया जाता रहा है, लेकिन इस बार वीकेंड पर बजट पेश कर सरकार ने एक नई परंपरा की शुरुआत की। सुबह 11 बजे लोकसभा में जैसे ही वित्त मंत्री खड़ी हुईं, पूरे देश की निगाहें संसद की कार्यवाही पर टिक गईं।

मोदी सरकार में 9वां बजट

मोदी सरकार के कार्यकाल में वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवीं बार बजट भाषण दिया। इससे पहले कोई भी वित्त मंत्री इतने लंबे समय तक लगातार बजट पेश नहीं कर सका था। इस मौके पर सत्ता पक्ष ने इसे गर्व का क्षण बताया, वहीं विपक्ष की नजर बजट के हर ऐलान पर टिकी रही।

Indian Economy Growth Plan: ग्लोबल टेंशन के बीच पेश हुआ बजट 2026

Budget 2026 ऐसे समय में पेश हुआ है, जब दुनिया भू-राजनीतिक अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रेड वॉर की स्थिति, खासकर ट्रंप टैरिफ से जुड़े फैसलों के कारण वैश्विक तनाव बढ़ा हुआ है। ऐसे हालात में भारत के सामने आर्थिक स्थिरता बनाए रखने, विकास की रफ्तार को बरकरार रखने और निवेश को आकर्षित करने की बड़ी चुनौती है।

सरकार से उम्मीद की जा रही थी कि वह बजट के जरिए इन वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए ठोस रणनीति पेश करेगी। बजट भाषण में इसी पृष्ठभूमि में आर्थिक नीतियों, विकास योजनाओं और सुधारों की दिशा को सामने रखा गया।

देश की आर्थिक नीतियों की दिशा तय करेगा बजट

केंद्रीय बजट 2026-27 सिर्फ आय और व्यय का ब्योरा नहीं है, बल्कि यह आने वाले वित्तीय वर्ष में सरकार की आर्थिक प्राथमिकताओं और नीतियों को तय करेगा। रोजगार, महंगाई, टैक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, किसानों, महिलाओं और मध्यम वर्ग से जुड़े ऐलान इस बजट के केंद्र में रहे।

कुल मिलाकर, सुबह 11 बजे पेश हुआ केंद्रीय बजट 2026 न सिर्फ रिकॉर्ड और परंपराओं के लिहाज से खास रहा, बल्कि वैश्विक तनाव के बीच भारत की आर्थिक राह को तय करने वाला एक अहम पड़ाव भी साबित हुआ। अब देश की नजरें इस बजट के असर और इसके जरिए घोषित योजनाओं के जमीन पर उतरने पर टिकी हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+