Video: दिल्ली की सीमाओं से एक साल बाद घर लौटे किसानों पर विमान से बरसाए गए फूल

विवादास्पद कृषि कानूनों की वापसी के बाद दिल्ली की सीमाओं से एक साल बाद घर लौट रहे किसानों पर विमान से फूलों की बारिश की गई।

नई दिल्ली, 11 दिसंबर। विवादास्पद कृषि कानूनों की वापसी के बाद दिल्ली की सीमाओं से एक साल बाद घर लौट रहे किसानों पर विमान से फूलों की बारिश की गई। हजारों किसानों ने आज आंदोलन स्थल से अपने घर की ओर यात्रा शुरू की। ये किसान पिछले एक साल से लंबे समय से कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हुए थे। वीडियो और तस्वीरों में किसान ट्रैक्टर और जीप पर सवार होकर हरे और सफेद झंडे लहराते हुए नाचते हुए देखे गए। एक साल के कठिन संघर्ष के बाद किसानों ने कहा कि वे अब खुश हैं और घर आकर राहत महसूस कर रहे हैं।

farmers

भूपेंद्र सिंह नाम के एक किसान ने कहा- 'मेरे बच्चे बहुत उत्साहित हैं। हम पूरे एक साल बाद एक-दूसरे से मिलेंगे। मैं बहुत-बहुत खुश हूं। फोन पर वो हमेशा कहा करते थे पापा घर कब आओगा? जल्दी आ जाओ!' उन्होंने कहा कि मुझे आज बहुत खुशी हो रही है। आखिरकार मैं उनसे मिलने जा रहा हूं। बड़ी बात ये है कि मैं जीत के बाद घर जा रहा हूं, जिस पर मुझे विशेष रूप से गर्व है।

यह भी पढ़ें: शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले सावधान! अब 2 हजार नहीं 10000 लगेगा जुर्माना

बता दें कि पिछले महीने प्रधानमंत्री मोदी के तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की अचानक घोषणा के बाद भी किसानों ने प्रदर्शन स्थल को खाली करने से मना कर दिया था। किसानों ने कहा था कि जब तक सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी और विरोध करने वाले किसानों के खिलाफ आपराधिक मामलों को वापस नहीं लेती तब तक हम वापस नहीं जाएंगे। इसके बाद सरकार ने उत्तर प्रदेश और पंजाब में आगामी चुनाव को देखते हुए इन दोनों मांगों की समीक्षा के लिए एक समिति का गठन किया। केंद्र के लिखित प्रस्ताव के बाद ही किसानों ने धरना स्थल छोड़ने की घोषणा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+