Floods in Northeast India: पूर्वोत्तर में जारी है बाढ़ का 'तांडव', अब तक 36 लोगों की मौत, जानिए 10 बड़े अपडेट

Floods in Northeast India: मणिपुर, असम इस वक्त कुदरत का प्रहार सह रहा है, भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ ने यहां अब तक 36 लोगों की जान ले ली है। हालांकि राहत और बचाव कार्य जारी है, लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बाढ़ ने यहां पर भारी तबाही मचाई है।

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने आज भी यहां पर भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है इसलिए यहां पर 'ऑरेंज अलर्ट' जारी है। राज्य में कई जगहों पर भूस्खलन की वजह से यातायात बाधित है, लोगों को आने -जाने में खासी दिक्कत हो रही है।

Floods in Northeast India

आइए जानते हैं इस आपदा से जुड़ी अब तक के 10 बड़े अपडेट

  • असम में ब्रह्मपुत्र और इसकी सहायक नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।
  • 20 से अधिक जिलों में बाढ़ के कारण सड़कें, पुल और खेत जलमग्न हो चुके हैं। प्रशासन ने बताया कि अकेले असम में 4 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 1.2 लाख लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं।

NDRF की टीमें बचाव कार्य में लगी हैं (Floods in Northeast India)

  • राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और NDRF की टीमें लगातार बचाव कार्य में लगी हैं।
  • मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने स्थिति की समीक्षा करते हुए केंद्र सरकार से अतिरिक्त सहायता मांगी है।
  • गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्ण रूप से मदद करने का आश्वासन दिया है।
  • अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में भारी वर्षा के कारण भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं।
  • मणिपुर और नगालैंड के कई हिस्सों में जलभराव और बिजली आपूर्ति में बाधा की खबरें हैं।

मणिपुर और नगालैंड में स्कूल बंद (Floods in Northeast India)

  • नदियों के उफान से खेतों और घरों में पानी घुस चुका है। स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
  • भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है
  • लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+