Floods in Northeast India: पूर्वोत्तर में बारिश का कहर, अब तक 30 लोगों की मौत, रेड अलर्ट जारी, 10 बड़े अपडेट

Floods in Northeast India: पूरा पूर्वोत्तर इस वक्त कुदरत की मार सह रहा है, लगातार हो रही बरसात से सिक्किम, असम, त्रिपुरा से लेकर अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है, जिसमें अभी तक 30 लोगों की मौत हो गई है, मौसम विभाग ने आज भी यहां पर भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों को सचेत रहने के लिए बोला है।

बाढ़ और भूस्खलन की वजह से यातायात बाधित है, जगह-जगह मिट्टी धंस जाने से रास्ते भी कट गए हैं। जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।

Floods in Northeast India

आइए जानते हैं इस आपदा से जुड़ी 10 अहम बातें

  • अब तक बारिश और बाढ़ जनित घटनाओं में 30 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग लापता हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अभी तक कुल 1,300 परिवारों को त्रिपुरा में राहत शिविरों में पहुंचाया गया और सुरक्षा बलों ने इंफाल में फंसे लोगों को निकाला।
  • गृह मंत्री अमित शाह ने असम, मणिपुर, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
  • असम के कई जिलों में बाढ़ से हालात गंभीर हैं। ब्रह्मपुत्र और इसकी सहायक नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
  • अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में लगातार बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़ी हैं। कई सड़कें बंद हो गई हैं और गांवों का संपर्क टूट गया है। रेल रूट और राजमार्ग जलमग्न हो गए हैं, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित है।
  • असम, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के सैकड़ों गांवों में पानी भर गया है। हजारों लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं।
  • आपदा प्रबंधन के लिए एनडीआरएफ की टीमें और सेना के जवान राहत व बचाव कार्यों में जुटे हैं। हेलीकॉप्टर से भी राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।
  • बाढ़ और भारी बारिश के कारण प्रभावित इलाकों में स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है।
  • बाढ़ ने फसलों को नष्ट कर दिया है। किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
  • भारतीय मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+