जन्नत में बाढ़ से भारत पर मंडराया बड़ा खतरा, जानिए क्या ?

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर की बाढ़ ने जहां धरती के स्वर्ग की सूरत बदल दी। स्वर्ग तबाह हो गयाष जहां तक नजर जाती है सिर्फ विनाश ही विनाश दिखाई देती है। सैकड़ों मरे, कई लापता हो गए, गांव के गांव तबाह हो गए, लेकिन इन सब के साथ इस बाढ़ ने भारत पर बड़ा खतरा खड़ा कर दिया है।

flood in jammu kashmir

जी हां इस विनाशकारी बाढ़ की वजह से भारत की सुरक्षा खतरे में पड़ गईहै। दरअसल भारत सीमा पर पाकिस्तान सीमा पर लगी 40 किमी लंबी बाढ़ भी क्षतिग्रस्त हुई है। बाढ़ का पानी उतरने के साथ ही सीमा से लगी नियंत्रण रेखा पर बाड़ को हुए नुकसान का आंकलन आईबी और सेना कर रही है।

इस बाढ़ के टूटने से देश की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। देश में घुसपैठ की आशंका बढ़ गई है। आतंकियों को देश में घुसने का मौका मिल गया है। लेकिन जाडे में घुसपैठ के लिए आतंकियों की तैयारी को लेकर आईबी से मिले सुराग को देखते हुए सेना ने इस दलाके में गश्त बढ़ा दी है। इतनी ही नहीं देश की सुरक्षा में मुस्तैद सुरक्षा बलों को चौकस किया गया है। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सीमा पर लगी बाड़ बीच-बीच में क्षतिग्रस्त हुई है। ऐसे में सेना के सामने ये एक बड़ी समस्या बनकर सामने आ गई है। हलांकि सेना का दावा है कि वो जल्द ही इस समस्या से निजात पा लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+