दिल्ली में मुठभेड़ के बाद पांच आतंकी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

पकड़े गए पांचों लोगों में से 2 लोग पंजाब और तीन कश्मीर से बताए जा रहे हैं।

नई दिल्ली। देश की राजधानी में चल रहे किसान आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार सुबह शकरपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद पांच आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए पांचों आतंकियों में से 2 लोग पंजाब और तीन कश्मीर से बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इन लोगों के पास से हथियार सहित कुछ अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद भी किया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, इन पांचों को नार्को-आतंकवाद की साजिश के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि इन पांचों आतंकियों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का सपोर्ट भी मिला हुआ है।

Recommended Video

    Islamic Khalistani संगठन से जुड़े 5 Terrorists को Delhi Police ने किया गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी
    delhi police

    मामले की जानकारी देते हुए स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया, 'इन पांचों आतंकियों के बारे में हमें इनपुट मिला था, जिसके बाद स्पेशल टीम ने इन्हें शकरपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पांचों आतंकियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ भी हुई। आतंकियों के कब्जे से हथियार सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है। इन आतंकियों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का भी सपोर्ट है। पुलिस फिलहाल इस जांच में जुटी हुई है कि ये आतंकी किस संगठन से जुड़े हुए हैं। इनमें से एक आतंकी के ऊपर शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर सिंह की पंजाब में हुई हत्या में शामिल होने का भी शक है।'

    नवंबर में पकड़े गए थे जैश-ए-मोहम्म से जुड़े दो आतंकी
    आपको बता दें कि स्पेशल सेल ने दिल्ली के जिस शकरपुर इलाके से इन पांचों आतंकियों को गिरफ्तार किया है, वो लक्ष्मी नगर और मयूर विहार के बीच स्थित है। पुलिस इस बात की भी जानकारी जुटा रही है कि कहीं इनके कुछ और साथी तो दिल्ली में छिपे हुए नहीं हैं। गौरतलब है कि इससे पहले नवंबर में ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सराय काले खां इलाके के पास से जैश-ए-मोहम्म से जुड़े दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+