मणिपुर में 5 दहशतगर्दों ने सुरक्षाबलों के सामने किया सरेंडर, बरामद किए कई घातक हथियार
मणिपुर में केसीपी और पीडब्ल्यूजी के 5 कार्यकर्ताओं ने असम राइफल्स के सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (KCP) और पीपुल्स वार ग्रुप (PWG) के पांच कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मणिपुर में सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। 26 मई को मणिपुर के उखरूल के सोमसई में असम राइफल्स ने दहशतगर्दों के आत्मसमर्पण के बाद उन्हें मुख्यधारा में लाने की बात कही है।
सुरक्षाबलों के मुताबिक, असम राइफल्स ने इन कार्यकर्ताओं को काफी समझाया और उन्हें आत्मसमर्पण करने और समाज की धारा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने कहा कि इन कैडरों को गैरकानूनी कामों से बाहर निकालने के साथ ही उन्हें परिवर्तन और उनके जीवन का पुनर्निर्माण भी किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, कैडरों के पास से तीन पिस्तौल, तीन मैगजीन, 19 लाइव प्वाइंटस, 22 राउंड हथियार के साथ गोला बारूद भी बरामद किए गए। आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों को औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सरकार द्वारा आयोजित औपचारिक आत्मसमर्पण समारोह में भेजा जाएगा।
बता दें कि पिछले महीने मणिपुर के इंफाल में 37 उग्रवादियों ने सीएम एन बीरेन सिंह के सामने आत्मसमर्पण किया। इनमें से 36 चिन कुकी लिबरेशन आर्मी(CKLA) के थे, जबकि एक PREPAK(PRO) का था।












Click it and Unblock the Notifications