देश में पहली बार, जब IAS पति को पत्नी ने किया रिप्लेस, इतिहास बन गई ये तस्वीर
Kerala Chief Secretary: केरल के साथ संभवत देश में भी पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी आईएएस अधिकारी ने अपनी पत्नी को ही मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। पदभार ग्रहण करने की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इसी के साथ फोटो भी अपने आप में बहुत खास बन गई।
केरल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी नौकरशाह ने मुख्य सचिव के पद से रिटायर होने के बाद आईएएस पत्नी को उस पद की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसका वीडियो कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक्स पर साझा किया है।

पति ने पत्नी को सौंपी नई जिम्मेदारी
केरल में 1990 बैच की आईएएस अधिकारी शारदा मुरलीधरन राज्य की नई मुख्य सचिव बनी हैं। जिनको उनके पति डॉ. वी. वेणु में पदभार ग्रहण करवाया। वी. वेणु 31 अगस्त को अपने पद से रिटायर हो गए। इससे पहले केरल की पिनाराई विजयन सरकार ने 21 अगस्त को शारदा मुरलीधरन की नियुक्ति के आदेश जारी किए थे। आईएएस मुरलीधरन के पास एक लंबा प्रशासनिक अनुभव है। वे केंद्र सरकार में भी काम कर चुकी हैं।
शशि थरूर ने की तारीफ
निवर्तमान मुख्य सचिव डॉ. वी. वेणु ने तिरुवनंतपुरम में सचिवालय में एक औपचारिक पदभार समारोह में मुख्य सचिव का पद अपनी पत्नी शारदा मुरलीधरन को सौंपा, जिसका वीडियो कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक्स पर साझा किया। उन्होंने कहा कि भारत में पहली बार (जहां तक याद आता है) ऐसा हुआ है।
आठ महीनों तक सेवा में बनी रहेंगी मुरलीधरन
बता दें कि डॉ. वी. वेणु और मुरलीधरन दोनों ही 1990 बैच के आईएएस अफसर हैं, वेणु अपनी पत्नी से कुछ महीने बड़े हैं। इससे पहले मुरलीधरन केरल सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव (योजना और आर्थिक मामले) के पद पर कार्यरत थीं। अब वो पति की सेवानिवृत्ति के बाद अगले आठ महीनों तक सेवा में बनी रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications