सावन का पहला सोमवार आज, बम-बम भोले की आवाज से गूंजे शिवालय
नई दिल्ली। आज पवित्र सावन महीने का पहला सोमवार है, भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए इस समय श्रद्दालुओं की की भारी भीड़ मंदिरों के सामने एकत्र है। दिल्ली, वाराणसी, बिहार, झारखंड, एमपी हर जगह लोग हाथों में जल लिए भगवान शिव को चढ़ाने के लिए लंबी कतारों में इंतजार कर रहे हैं।
वाराणसी, इलाहाबाद, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ सहित कई शहरों में सुबह से ही लोग शिव मंदिरों के बाहर लम्बी कतारों में लगे हुए हैं। मंदिरों में भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना भी शुरू हो गई है। इस मौके पर आने वाले श्रद्घालुओं की बड़ी संख्या के मद्देनजर मंदिरों में व्यापक तैयारियां की गई हैं।
पुलिस के अनुसार, सावन में मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कि गए हैं। बनारस में काशी विश्वनाथ मंदिर, इलाहाबाद में मन कामेश्वर मंदिर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। पश्चिमी उप्र के कुछ संवदेनशील जिलों में पीएसी की कम्पनियां तैनात हैं।













Click it and Unblock the Notifications