केरल के कोच्चि में 15 साल बाद हुई पहली यहूदी शादी, एक दूजे के हुए अमेरिकी नागरिक रिचर्ड और रेचेल, VIDEO

Kerla Jewish Wedding: केरल के कोच्चि में 15 साल में पहली बार यहूदी शादी हुई। इस विवाह को इजराइल के एक रब्बी द्वारा संपन्न कराया गया।

केरल के कोच्चि में 15 साल बाद हुई पहली यहूदी शादी

Recommended Video

    Gujarat से गायब 41000 लड़कियों की सच्चाई! Police ने किया खुलासा | The Kerla Story | वनइंडिया हिंदी

    Kerla Jewish Wedding: केरल के कोच्चि में 21 मई को 15 साल में पहली यहूदी शादी हुई। रेचेल और रिचर्ड एक रिसॉर्ट में शादी के बंधन में बंध गए। विवाह को इजराइल के एक रब्बी द्वारा संपन्न कराया गया। रेचेल क्राइम ब्रांच के पूर्व सुपरिंटेंडेंट बिनॉय मलाखाई की बेटी हैं। जबकि रिचर्ड अमेरिकी नागरिक हैं।

    रविवार को हुई इस खास शादी का गवाह केरल बना। कोच्चि में हुई यहूदी शादी की खूब चर्चा है। दुल्हन केरल की ही है, लेकिन दूल्हा अमेरिका का है। यह शादी इसलिए खास है, क्योंकि 15 साल बाद केरल में यहूदी रीति-रिवाज से शादी हुई। इस शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे हैं।

    वहीं, अमेरिकी दूल्हा भारतीय ड्रेस पहने नजर आए। दूल्हा रिचर्ड शेरवानी पहनी थी, वहीं दुल्हन रशेल साड़ी पहने नजर आई। दोनों दूल्हा-दुल्हन भारतीय कपड़े पहने थे। इस शादी में 20 लोग शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने हिब्रू गीतों पर डांस किया।

    यहूदी धर्म

    यहूदी धर्म विश्व के पुराने धर्मों में से है एक है। दुनिया का प्रथम एकेश्वरवादी धर्म माना जाता है। इस्राइल और हिब्रू भाषियों का राजधर्म है। इस धर्म में ईश्वर और उसके नबी यानि पैगम्बर की मान्यता प्रधान है। यहूदियों के धार्मिक स्थल को मंदिर व प्रार्थना स्थल को सिनेगॉग कहते हैं। ईसाई धर्म व इस्लाम का आधार यही परम्परा और विचारधारा है। इसलिए इसे इब्राहिमी धर्म भी कहा जाता है।

    यह भी पढ़ें- 'द केरला स्टोरी' पर बैन लगाने को कोई आदेश जारी नहीं किया, फिल्म निर्माता ने SC को किया गुमराह: तमिलनाडु सरकार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+