झारखंड में कोरोना वायरस से पहली मौत, मरने से ठीक 15 मिनट पहले आई थी मरीज की पॉजिटिव रिपोर्ट

रांची। झारखंड में कोरोना वायरस से पहली मौत हुई। बोकारो के गोमिया प्रखंड के एक बुजुर्ग ने बुधवार देर रात दम तोड़ दिया। बोकारो सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक ने कहा कि यह बुजुर्ग बीजीएच में बने आईसोलेशन वार्ड में भर्ती था। अशोक कुमार ने बताया कि मृतक की कोई उस तरह की ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं थी। हालांकि उसे कोरोना संदिग्ध मानकर चल रहे थे। और फिर सैम्पल लेकर रांची रिम्स भेजा गया था, जहां उसकी मौत से 15 मिनट पूर्व ही उसमें कोरोना पाजिटिव पाए जाने की पुष्टि हुई थी।

झारखंड में कोरोना वायरस से पहली मौत, मरने से ठीक 15 मिनट पहले आई थी मरीज की पॉजिटिव रिपोर्ट

कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत के बाद पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। डॉक्टर अशोक कुमार पाठक ने बताया कि गुरुवार सुबह मेडिकल टीम मृतक के घर भी जाएगी। इसके बाद उसके परिजन और रिश्तेदारों के सैंपल भी लिए जाएंगे। इनमें वे भी शामिल होंगे, जिनके संपर्क में मरीज आया था। उल्‍लेखनीय है कि झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमित रोगियों की संख्या एक दिन में ही तिगुनी हो गई है। मरीजों में दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के मरकज में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम से लौटे लोगों की भी अधिक संख्या है।

झारखंड में कोरोना के मरीजों की संख्या हुई 13, नौ नए मामले आए सामने

बुधवार को झारखंड में कोरोना संक्रमण के 9 नए मामले सामने आए। इसमें 5 मरीज रांची के हैं, जबकि 4 बोकारो के। रांची में मिले 5 नए केस हिंदपीढ़ी क्षेत्र के हैं। ये सभी इस इलाके से मिली दूसरी पॉजिटिव महिला के परिवार के हैं। बोकारो में मिले 4 नए मरीज चंद्रपुरा प्रखंड के उसी तेलोगांव के हैं जहां से पहले एक महिला पॉजिटिव मिल चुकी है। इस तरह राज्य में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 13 हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा 7 मरीज रांची, 5 मरीज बोकारो और 1 हजारीबाग का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+