जम्मू कश्मीर के बडगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के बडगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। ये मुठभेड़ बीते 12 घंटों से बडगाम जिले के चेरार-ए-शरीफ इलाके में हो रही है। भारतीय जवानों की ओर से आतंकियों को मुहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। इससे पहले खबर आई थी कि सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर अभियान चलाया है क्योंकि ऐसी सूचना आई थी कि चेरार-ए-शरीफ इलाके में आतंकी छिपे हुए हैं। इसके बाद तलाश अभियान चलाया गया और तभी से ये मुठभेड़ जारी है।

jammu kashmir, budgam, security forces, indian army, army, jammu kashmir budgam, ecnounter in jammu kashmir, jammu kashmir news, जम्मू कश्मीर, बडगाम, भारतीय सेना, सुरक्षा बल, जम्मू कश्मीर में मुठभेड़

Recommended Video

    Jammu Kashmir Police का दावा, Pakistan LoC के पार Drone से गिरा रहा AK 47 राइफल | वनइंडिया हिंदी

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, बडगाम के चेरार-ए-शरीफ इलाके में पिछले 12 घंटों से चल रही मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया है। इसके अलावा एसएसपी जम्मू ने कहा है कि अखनूर सेक्टर में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

    आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कल शाम को अंधेरे के चलते इस ऑपरेशन को रोक दिया गया था। इसके बाद जैसे ही सुबह हुई फिर से ऑपरेशन को शुरू किया गया। एक दिन पहले जब मुठभेड़ शुरू हुई थी तो उसमें एक जवान भी घायल हो गया था, जिसे बाद में इलाज के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के तलाशी अभियान के दौरान जहां आतंकियों के छिपे होने की सूचना थी, वहां पहुंचते ही आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में संयुक्त टीम की ओर से भी फायरिंग की गई, जिसमें एक आतंकवादी ढेर हो गया है।

    आर्मी कमांडर के बीच मतभेद, सुलझाने के लिए सेना प्रमुख ने लिया बड़ा फैसला

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+