Myanmar Operation: इंडो-म्यांमार बॉर्डर पर बड़ी सैन्य कार्रवाई, कार्रवाई में कई घुसपैठिये मारे गए
Recommended Video

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने म्यांमार सीमा पर बड़ी सैन्य कार्रवाई को अंजाम दिया है। सुबह 4.45 बजे भारतीय सेना की ओर से ये कार्रवाई की गई। जिसमें कई आतंकी मारे गए हैं। भारतीय सेना की ओर से कहा गया कि ये कार्रवाई अपनी सीमा में की गई है। इस कार्रवाई में कई घुसपैठिये मारे गए हैं।
इसे भी पढ़ें:- सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, लश्कर-ए-इस्लाम चीफ अब्दुल कयूम मारा गया

Myanmar Operation
भारतीय सेना के ईस्टर्न कमांड ने पुष्टि करते हुए कहा कि इंडो-म्यांमार बॉर्डर पर बड़ी सैन्य कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। ईस्टर्न कमांड ने बताया कि भारत-म्यांमार सीमा पर सुबह करीब 4.45 बजे ये कार्रवाई की गई। हालांकि इससे पहले खबर थी कि ये सर्जिकल स्ट्राइक है, लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने इससे इंकार किया है। ईस्टर्न कमांड की ओर से बताया गया कि इस कार्रवाई में भारतीय सेना की ओर से शामिल सभी जवान पूरी तरह सुरक्षित हैं। आतंकी संगठन NSCN (खापलांग) गुट के कई आतंकी मारे गए हैं। सेना की ओर से बताया गया कि कार्रवाई में घुसपैठिये मारे गए हैं।
सेना ने जारी किया ये बयान

इससे पहले सितंबर 2016 में उरी हमले के बाद भारत ने बड़ा ऐक्शन लिया था। इंडियन आर्मी ने लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) के नजदीक पीओके में आतंकियों के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक करके कई आतंकवादियों को मार गिराया था। बता दें कि किसी भी सीमित क्षेत्र में सेना जब दुश्मनों और आतंकियों को नुकसान पहुंचाने और उन्हें मार गिराने के लिए सैन्य कार्रवाई करती है तो उसे सर्जिकल स्ट्राइक कहते हैं। हालांकि म्यांमार सीमा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी ही कार्रवाई सेना की ओर से की गई है।
इसे भी पढ़ें:- अपने वतन लौटने को तैयार हैं रोहिंग्या मुसलमान, लेकिन एक शर्त पर












Click it and Unblock the Notifications