दिवाली पर इन 7 राज्यों में लगा पटाखों पर बैन, देखिए पूरी लिस्ट
दिल्ली के अलावा कई और राज्य भी पटाखों पर प्रतिबंध लगा चुके हैं, देखिए उन राज्यों की लिस्ट।
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली सहित यूपी के कई जिलों में दिवाली से पहले ही हवा की गुणवत्ता 'खतरनाक स्तर' पर पहुंच चुकी है। शुक्रवार को दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के कुछ इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 से ऊपर दर्ज किया गया। कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच वायु प्रदूषण ने देश की राजधानी में खतरनाक हालात पैदा कर दिए हैं। कोरोना वायरस और वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने राज्य में सभी तरह के पटाखों की बिक्री और पटाखे जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। दिल्ली से पहले कई और राज्य भी पटाखों पर प्रतिबंध लगा चुके हैं। देखिए उन राज्यों की लिस्ट।

1:- राजस्थान
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीते सोमवार को ट्वीट करते हुए बताया कि उनकी सरकार ने कोरोना वायरस और बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए पटाखों की बिक्री और पटाखे जलाने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। सीएम गहलोत ने कहा कि पटाखों के जलने से निकलने वाले जहरीले धुएं से कोरोना वायरस के मरीजों और आम नागरिकों को बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है। अगर कोई भी सरकार के आदेश का उल्लंघन करेगा तो उसके ऊपर 2000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

2:- ओडिशा
राजस्थान सरकार के फैसले के बाद अगले ही दिन ओडिशा सरकार ने भी पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया। ओडिशा सरकार के आदेश के मुताबिक राज्य में 10 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक पटाखे जलाने या बेचने पर प्रतिबंध रहेगा। अपने आदेश में ओडिशा सरकार के मुख्य सचिव एके त्रिपाठी ने कहा, 'यह फैसला राज्य के लोगों के हित में लिया गया है और इसका उल्लंघन करने वाले व्यक्ति पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।'
Recommended Video

3:- सिक्किम
राजस्थान और ओडिशा के बाद बुधवार को सिक्किम सरकार ने भी पटाखों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया। राज्य सरकार ने अपने आदेश में कहा, 'हाल के दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में तो गिरावट आई है लेकिन इस बात का खतरा है कि पटाखों के जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ेगा जो कोरोना वायरस के मरीजों के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए राज्य में दिवाली पर प्रतिबंध रहेगा।'

4:- दिल्ली
राजस्थान और ओडिशा के बाद बुधवार को सिक्किम सरकार ने भी पटाखों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया। राज्य सरकार ने अपने आदेश में कहा, 'हाल के दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में तो गिरावट आई है लेकिन इस बात का खतरा है कि पटाखों के जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ेगा जो कोरोना वायरस के मरीजों के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए राज्य में दिवाली पर प्रतिबंध रहेगा।'

5:- पश्चिम बंगाल
दिल्ली के साथ-साथ गुरुवार को ही पश्चिम बंगाल में भी पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। कोलकाता हाईकोर्ट ने वकील सब्यसाची चटर्जी की जनहित याचिका पर अहम फैसला देते हुए कहा कि इस साल काली पूजा, दिवाली और छठ पूजा पर राज्य में पटाखे जलाने और बेचने पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही कोर्ट ने विसर्जन जुलूस निकालने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

6:- महाराष्ट्र
महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने शुक्रवार को दिवाली के संबंध में गाइडलाइन जारी करते हुए राज्य के लोगों से अपील की, कि कोरोना वायरस के खतरे को ध्यान में रखते हुए दीपावली पर पटाखे ना जलाएं। वहीं, इससे पहले गुरुवार को बीएमसी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि दिवाली पर सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे जलाने पर प्रतिबंध रहेगा। बीएमसी ने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

7:- कर्नाटक
शुक्रवार को कर्नाटक सरकार ने भी कोरोना वायरस के हालात को देखते हुए राज्य में पटाखे जलाने और बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि इस संबंध में जल्द ही आदेश जारी कर दिया जाएगा। इन राज्यों के अलावा हरियाणा और मध्य प्रदेश ने भी आयातित पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications