पटाखा फैक्ट्री हादसा: तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन ने मृतकों के परिजनों के लिए किया मुआवजे का ऐलान
चेन्नई, 02 जनवरी। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में नए साल के पहले दिन एक हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए थे। विरुधुनगर के पास शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लगने से स्थिति काबू से बाहर हो गई, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के एक दिन बाद मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मृतकों के परिजनों के लिए 3 लाख रुपए और घायलों के लिए 1-1 लाख रुपए अनुग्रह राशि की घोषणा की। सीएम स्टालिन ने मृतकों के निधन पर गहरा शोक भी व्यक्त किया।

बता दें कि आग लगने की सूचना मिलने के कुछ समय के भीतर ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई थी। आग इतनी भयानक थी कि राहत बचाव कार्मियों को भी लोगों को बचा पाना मुश्किल हो रहा था। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन 3 लोगों की नहीं बचाया जा सका। आग लगने की वजह का पता अभी नहीं चल सका है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। फैक्ट्री शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर बताई गई है।
यह भी पढ़ें: Shaukat Khan : महिला से बोला SHO-'घर में सबसे खूबसूरत चीज तुम ही हो, अकेला हूं रूम पर आ जाओ'
हादसों भरा रहा नए साल का पहला दिन
नए साल का पहला दिन हादसों के नाम रहा। देश में आज पहली जनवरी को तीन बड़े हादसे हुए हैं, जबकि कोरोना के मामलों में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। कटरा स्थित वैष्णो देवी में रात को मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं, हरियाणा के भिवानी में पहाड़ खिसकने से अब तक 4 लोगों की मौत की खबर है। इसके अलावा तीसरा बड़ा हादसा तमिलनाडु के विरुधुनगर में हुआ। वैष्णो देवी भगदड़ में जान गंवाने वाले UP, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर से हैं। हादसे के बाद भी यात्रा जारी है। उधर, केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।












Click it and Unblock the Notifications