दिवाली की खुशियों में खलल, देशभर से आग लगने की घटनाएं
पटाखों की वजह से हो रही दुर्घटनाएं, सावधानी से मनाएं त्योहार।
नई दिल्ली। रोशनी और खुशियों के त्योहार दिवाली की खुशियाों में पूरा देश डूबा हुआ है। त्योहार की रौनक के बीच देशभर में पटाखों की वजह से आग लगने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।

दिवाली के रंग बुधवार से ही दिख रहे हैं। शुक्रवार को तो बाजारों से लेकर बसों तक हर कोई त्योहार के रंग में आ गया है। इस सब के बीच लगातार आग लगने की घटनाएं भी हो रही हैं। ऐसे में खुशियों के बीच सुरक्षा को लेकर भी हमें सतर्क रहने की जरूरत है।
शनिवार शाम दिल्ली में एक प्लास्टिक गोडाउन में आग लग गई। मामला सुल्तानपुरी इलाके का है। मुंबई में भी एक प्रिटिंग प्रेस आग लगने से जलकर राख हो गई।
शनिवार को पंजाब के भंठिंडा में एक पटाखों की दुकान में आग लग गई। आग इतनी भयकंर थी कि लंबी कोशिशों के बीच इस पर काबू पाया जा सका। आग की लपटों और धुएं ने आसमान पर गुबार की चादर सी डाल दी।
शनिवार को ही औरंगाबद में आग ने भारी तबाही मचाई। एक पटाखा बाजार में आग लगने के बाद इसमें पटाखों की 130 दुकानें जलकर राख हो गईं। ये आग इतनी भयंकर थी कि कई किमी दूर से लपटे दिख रही थीं।
शुक्रवार को भी आग कहर बनकर टूटी थी। गुजरात के वडोदरा में पटाखे की दुकान में आग और विस्फोट ने आठ जानें लील ली थी।












Click it and Unblock the Notifications