दिल्ली के करोल बाग के कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग, एक की मौत
नई दिल्ली। दिल्ली के करोल बाग में आज सुबह आग लगने की खबर सामने आई है, यहां सुबह तकरीबन 5 बजे कपड़ा बनाने की फैक्ट्री में आग लग गई, जिसके बाद फायर विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

घटना के बारे में दमकल विभाग ने कहा कि आग शुरुआत में फैक्ट्री के निचले स्तर पर लगी थी, जिसके बाद एक नीचे मौजूद लोग वहां से निकलने में सफल रहे थे, लेकिन जब फैक्ट्री में उपर एक कर्मचारी फंस गया था, जिसकी धुएं में दम घुटने से मौत हो गई। काफी जद्दोजहद के बाद लोगों ने उसे बाहर निकाल लिया था, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications