गाजियाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, आसपास की इमारतों को करवाया गया खाली

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद की एक केमिकल फैक्ट्री में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। इस दौरान दमकल की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में लगी हैं। अभी तक घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एहतियातन आसपास की इमारतों को खाली करवा दिया गया है। आग काफी फैल गई है, जिस वजह से उस पर काबू पाने में वक्त लगेगा। वहीं अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

fire

पुलिस के मुताबिक पांडव नगर एरिया में दोपहर दो बजे के करीब उन्हें केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की खबर मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए दमकल की 10 गाड़ियों को रवाना कर दिया गया। फैक्ट्री के अंदर थिनर रखा था, जिस वजह से आग बेकाबू हो गई। एहतियातन आसपास की इमारतों से लोगों को निकालकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा गया। वहीं फैक्ट्री के कर्मचारियों का आरोप है कि आग लगने के एक घंटे बाद दमकल की गाड़ियां पहुंची, जिस वजह से आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया। फिलहाल घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+