कर्नाटक में सोनिया गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, पीएम केयर्स फंड को लेकर कांग्रेस के ट्वीट ने बढ़ाई मुश्किलें

पीएम केयर्स फंड को लेकर ट्वीट के बाद सोनिया गांधी के खिलाफ FIR दर्ज

नई दिल्ली। कोरोना संकट में पीएम केयर्स फंड को लेकर कांग्रेस द्वारा किए गए एक ट्वीट ने पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी की मुश्किलें बढ़ा दी है। कांग्रेस की ओर से 11 मई को किए गए इस ट्वीट को लेकर कर्नाटक के शिवमोगा में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एफआईआर में सोशल मीडिया अकाउंट की संचालक सोनिया गांधी को ही बताया गया है।

Recommended Video

    Karnataka में Sonia Gandhi पर FIR, PM Cares Fund को लेकर गलत जानकारी देने का आरोप | वनइंडिया हिंदी
    FIR registered against Congress President Sonia Gandhi In Shivamogga, Karnataka

    मिल रही जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी के खिलाफ केस दर्ज कराने वाले की पहचान केवी प्रवीण कुमार के नाम के रूप में हुई है। प्रवीण भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पेशे से वकील हैं। प्रवीण ने पीएम केयर्स फंड को लेकर कांग्रेस के ट्वीट के बाद सोनिया गांधी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 11 मई, 2020 को कांग्रेस की ओर से कई ट्वीट किए गए जिसमें पार्टी ने पीएम केयर्स फंड की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए थे।

    कांग्रेस ने अपने एक ट्वीट में लिखा, 'क्या पीएम केयर्स फंड में चंदा देने वाले देशवासियों का अधिकार नहीं कि वह यह जानें कि फंड का पैसा कहा और किसके लिए उपयोग किया जा रहा है, भाजपा की हर योजना की तरह पीएम केयर्स फंड में भी गोपनीयता बरकरार रखी जा रही है।' कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी पर केस दर्ज कराने वाले प्रवीण केवी ने कहा, सोनिया गांधी कोरोना संकट में सरकार के खिलाफ अफवाहें फैला रही हैं, उन्होंने PMCARES फंड को धोखाधड़ी कहा। उन्होंने अपने ट्विटर पर कहा कि इसका इस्तेमाल जनता के लिए नहीं किया जा रहा बल्कि इसका उपयोग विदेश यात्राओं पर किया जा रहा है। यह सब सरकार को बदनाम करने की साजिश है इसलिए मैंने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

    यह भी पढ़ें: MLA अदिति सिंह को कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित, बस मामले पर कही थी यह बात

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+