बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम के निर्माता के खिलाफ FIR दर्ज, ये है पूरा मामला

नई दिल्ली। OTT प्लेटफॉर्म पर काफी लोकप्रिय वेब सीरीज आश्रम (Aashram) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस वेब सीरीज के खिलाफ राजस्थान में केस दर्ज कराया गया है। आरोप है कि आश्रम वेब सीरीज में दलित समुदाय की छवि को गलत से पेश किया गया है। यह केस राजस्थान के जोधपुर में दर्ज कराया गया है। इस मामले के बारे में जोधपुर के लूनी थाना के एसएचओ सीताराम पवार ने बताया कि आश्रम वेब सीरीज के निर्माताओं के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। आरोप है कि सीरीज के कुछ सीन में दलित समुदाय को गलत तरह से दिखाया गया है।

Recommended Video

      Bobby Deol की Aashram पर SC/ST Act के तहत दर्ज हुई रिपोर्ट, जानें पूरा मामला! | वनइंडिया हिन्दी
      boby

      आश्रम वेब सीरीज के मेकर्स के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया गया है। सीरीज पर दलित समुदाय की भावनाओं को आहत करने का आरोप है। सीरीज के पहले एपिसोड को लेकर सवाल खड़ा किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि इस एपिसोड के एक सीन में दिलत समुदाय का अपमान किया गया है और इस सीरीज में भेदभाव को बढ़ावा दिया गया है। बता दें कि दिसंबर 2020 में जोधपुर कोर्ट ने बॉबी देओल और प्रकाश झा को एक दूसरे केस में पहले ही नोटिस भेजा था।

      गौरतलब है कि आश्रम का दूसरा सीजन आश्रम चैप्टर-2 द डार्क साइड को 11 नवंबर 2020 को रिलीज किया गया था। इस सीरीज में बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं और उन्होंने कथित धर्म गुरू का किरदार निभाया है। जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी खुश खंडेलवाल ने इस मामले में याचिका दायर की है। इसमे आरोप लगाया गया है कि बॉबी देओल ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओँ को आहत किया है। हिंदू समाज में संतों को आदर के साथ देखा जाता है, लेकिन सीरीज में संत को दुष्कर्मी, भ्रष्ट और नशे का सामान डील करने वाले ड्रग डीलर के तौर पर दिखाया गया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+