MNS कार्यकर्ताओं की पिटाई मामले में संजय निरुपम पर FIR दर्ज

मुंबई। महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं की पिटाई के मामले में 7 हॉकर्स को गिरफ्तार किया गया है। सभी हॉकर्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 यानी हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। वहीं कांग्रेस नेता संजय निरुपम पर बिना इजाजत सभा करने और फेरीवालों को भड़काने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। कल मलाड में फेरीवालों ने एमएनएस कार्यकर्ताओं की पिटाई की थी। एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे आज घायल कार्यकर्ताओं से अस्पताल पहुंचे।

MNS कार्यकर्ताओं की पिटाई मामले में संजय निरुपम पर FIR दर्ज

संजय निरुपम के बयान से भड़का बवाल

पूरा विवाद कांग्रेस नेता संजय निरुपम के एक बयान के साथ शुरू हुआ। दरसअल संजय निरुपम कल दोपहर करीब एक बजे अपने पूरे दल-बल के साथ मुंबई में फेरीवालों से मिलने पहुंचे। इस दौरान वो कई बार MNS और बीजेपी को ललकारते नजर आए।

भीड़ की मौजूदगी से गदगद संजय निरुपम ने कह दिया कि खुद को बचाने के लिए कानून हाथ में लेना पड़े तो लो लेकिन गुंड़ों से मार मत खाओ। संजय निरुपम की सभा खत्म होते ही MNS कार्यकर्ता एक बार फिर से मलाड स्टेशन पर फेरीवालों के बीच पहुंचे। इस बार उनका दांव उल्टा पड़ गया। फेरीवालों ने MNS कार्यकर्ताओं की बीच बजार पिटाई कर दी।

जानिए पूरा बयान जो निरुपम ने दिया

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम ने शनिवार को एक सभा के दौरान फेरीवालों को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने एमएनएस और बीजेपी पर आरोप लगाते हुए फेरीवालों से आह्वान किया था कि अगर वो लोग (MNS कार्यकर्ता) कानून को हाथ में ले सकते हैं तो आप भी ऐसा कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+