दिल्ली सिग्नेचर ब्रिज हंगामा: मनोज तिवारी ने केजरीवाल और अमानतुल्लाह के खिलाफ दर्ज कराई FIR
नई दिल्ली। दिल्ली सिग्नेचर ब्रिज के उद्गाटन के मौके पर हुए हंगामे को लेकर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सीएम अरविंद केजरीवाल और विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया है। आपको बता दें कि ब्रिज के उद्घाटन समारोह के दिन एक तरफ जहां मनोज तिवारी की दिल्ली पुलिस के अफसरों के अलावा AAP कार्यकर्ताओं से झड़प हुई थी, तो वहीं आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान मनोज तिवारी को धक्का देते दिखाई दिए थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमानतुल्लाह के खिलाफ आईपीसी की 6 धाराओं 323 (मारपीट करना), 506 (जान से मारने की धमकी देना), 308 (चोट पहुंचाना), 120B (आपराधिक षड़यंत्र रचना), 341 (रास्ता रोकना) और 34 (कामन इंन्टेशन) के तरह मामले दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस जल्द ही अमानतुल्ला खान से इस संबंध में पूछताछ कर सकती है।
उल्लेखनीय है कि इसी संबंध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी एक एफआईआर दर्ज करवाई है जिसमें मनोज तिवारी का नाम दर्ज है। यह केस भी लोकल पुलिस से क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications