Sandeep Nahar: संदीप नाहर की पत्नी और सास के खिलाफ FIR दर्ज, एक्टर के परिवार ने की शिकायत
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर संदीप नाहर की कथित रूप से आत्महत्या के मामले में मुंबई पुलिस ने उनकी पत्नी कंचन शर्मा और सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बता दें कि संदीप ने अपनी मौत से ठीक 14 घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपने शादीशुदा जिंदगी में तनाव का जिक्र किया था। बताया जा रहा है कि संदीप के परिवार कि शिकायत के बाद पुलिस ने कंचन और उनकी मां के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने पर एफआईआर दर्ज की है।

संदीप की पत्नी और सास पर FIR दर्ज
आपको बता दें कि संदीप ने अपने वीडियो में पत्नी कंचन के खिलाफ किसी भी तरह का एक्शन लेने से मना किया था, लेकिन संदीप के परिवार की शिकायत के बाद अब इस मामले में कंचन और उनकी मां के खिलाफ कार्रवाई की है। संदीप नाहर 15 फरवरी को अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे। पत्नी कंचन के अनुसार संदीप ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। संदीप ने सोशल मीडिया पर एक सुसाइड नोट और वीडियो भी छोड़ा था।

वीडियो में लिया था पत्नी का नाम
वीडियो में संदीप ने अपनी निजी जिंदगी में चल रही दिक्कतों का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि वह अपनी पत्नी कंचन शर्मा की वजह से काफी परेशान चल रहे हैं। संदीप के मुताबिक कंचन उनपर काफी शक करती थीं और उनकी सास भी एक्टर को डराया-धमकाया करती थीं। वीडियो में संदीप ने यह भी कहा था कि अगर वह कोई गलत कदम उठाते हैं तो उसकी जिम्मेदार कंचन शर्मा होंगी। संदीप की इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने उनकी पत्नी और सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

मुंबई पुलिस ने क्या कहा?
इस मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने बताया कि कंचन शर्मा और उनकी मां का बयान दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, और भी लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पूछताछ का सिलसिला जारी है। आपको बता दें कि संदीप ने अपने वीडियो में कंचन की बीमारी का भी जिक्र किया था, उन्हें लगता था कि उनकी पत्नी दिमागी रूप से बीमार हैं।

सुशांत और अक्षय के साथ कर चुके हैं काम
बता दें कि संदीप नाहार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' में संदीप ने छोटू भैया का किरदार निभाया था। फिल्म 'केसरी' में वो सैनिक बने थे। कई टीवी धारावाहिकों में भी संदीप ने काम किया था। संदीप नाहर एएलटी बालाजी की 'कहने को हमसफर हैं' में भी दिखाई दिए थे। बड़े पर्दे पर आखिरी बार संदीप साल 2019 में ही रिलीज हुई सोनाक्षी सिन्हा और बादशाह की फिल्म 'खानदानी शफाखाना' में नजर आए थे।
यह भी पढ़ें: कौन हैं बॉलीवुड एक्टर संदीप नाहर, अक्षय और सुशांत के साथ किया काम, पत्नी का नाम लेकर कर ली आत्महत्या
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications