SBI चेयरमैन पर भड़कीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, बताया 'बेरहम' और 'अयोग्य' बैंक, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार को फटकार लगाते हुए सबसे बड़े सरकारी स्वामित्व वाले बैंक 'बेरहम' और 'अयोग्य' बताया। वित्त मंत्री ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि असम में चाय बागान श्रमिकों के कुछ 2.5 लाख बैंक खाते कर्यात्मक नहीं थे। बता दें कि वित्त मंत्री की एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है जो 27 फरवरी को एसबीआई के फाइनेंशियल आउटरीज प्रोग्राम की बताई जा रही है। असम के गुवाहाटी में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी पहुंची थी।

Finance Minister Nirmala Sitharaman lashes out at SBI chairman says heartless inefficient bank

वायरल हो रहे ऑडियो क्लिप में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एसबीआई के अधिकारियों को फटकारते हुए सुनाई दे रही हैं। वित्त मंत्री ने इस बात से नाराजगी जताई है कि असम में चाय बगान के मजदूरों के करीब 2.5 लाख बैंक खाते चालू हालत में नहीं थे। निर्मला सीतारमण ने एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार से कहा, आप मुझसे इस मामले पर दिल्ली में मिलेंगे। मैं इस मामले को ऐसे नहीं छोड़ सकती। ऑडियो में रजनीश कुमार को हड़काते हुए वित्त मंत्री ने कहा इस विफलता के लिए मैं पूरी तरह से आपको जिम्मेदार ठहराती हूं। इस मामले में मैं आपसे विस्तृत बातचीत करूंगी। आपको सभी खातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि किसी भी मजदूर को परेशानी न हो।

एआईबीओसी ने की आलोचना
वित्त मंत्री का ऑडियो वायरल होने के बाद से एक तरफ जहां हंगामा मचा हुआ है वहीं दूसरी ओर ऑल इंडिया बैंक आफिसर्स कॉनफेडरेशन (एआईबीओसी) ने निर्मला सीतारमण के इस बर्ताव को गलत ठहराया है। एआईबीओसी ने कहा, यह दुखद बात है कि किसी ने पूरी घटना के ऑडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वित्त मंत्री के व्यवहार पर उन्होंने कहा, जनप्रतिनिधियों को सार्वजनिक तौर पर बैंकों के शीर्ष अधिकारियों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए।

वित्त मंत्री बिस्वा शर्मा भी बताया गलत
एआईबीओसी के बयान को असम के वित्त मंत्री बिस्वा शर्मा का भी समर्थन मिला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए इस घटना को गलत बताया है। बिस्वा शर्मा ने लिखा, असम में साल 2017 में चाय बागान मजदूरों के लगभग 8 लाख खाते खोले हैं। इसके बाद हमने मजदूरों के खाते में 5,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि भी डाली है। हालांकि वित्त मंत्री बिस्वा शर्मा ने इस बात को भी स्वीकार किया है कि स्थानीय बैंकिंग अधिकारियों की कमी के चलते कई खातों में भुगतान नहीं किया जा सका है।

यह भी पढ़ें: बैंकों की हड़ताल: लगातार 4 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, होगी कैश की किल्लत, इस तारीख से पहले निपटा लें काम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+