शादी के बंधन में बंधे दो कांग्रेसी MLA,अंगद सैनी के साथ अदिति सिंह ने लिए सात फेरे,देखें Pics

Recommended Video

    Congress MLA Aditi Singh और Angad saini ने लिए सात फेरे,देखें शादी की Pics | वनइंडिया हिंदी

    रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और पंजाब के नवांशहर के विधायक अंगद सैनी गुरुवार को विवाह बंधन में बंध गए। विधायक जोड़े ने दिल्ली के जोरबा होटल में सात फेरे लिए। समारोह में चुनिंदा लोगों को ही बुलाया गया था, इस शादी में कांग्रेस, भाजपा के अलावा अन्य दलों के नेता शामिल हुए, दोनो की शादी की पहली तस्वीर मीडिया में सामने आई है जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

    शादी से पहले लिखा इमोशनल पोस्ट

    शादी से पहले लिखा इमोशनल पोस्ट

    अपनी शादी से ठीक पहले अदिति सिंह ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि एक पिता का सबसे बड़ा सपना उसकी बेटी की शादी करना होता है, पापा अपने अंगद को मेरा सच्चा जीवनसाथी चुना, आज इस खुशी के मौके पर आप नही हैं, आपकी बहुत याद आ रही है। आई मिस यू पापा।

    पापा ने तय की थी हमारी शादी: अदिति सिंह

    पापा ने तय की थी हमारी शादी: अदिति सिंह

    जबकि इससे पहले हाल ही में एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में अदिति सिंह ने कहा था कि ये शादी उनके पिता अखिलेश सिंह ने तय की थी, हमारी शादी घरवालों की मर्जी से हो रही है, हमारे बीच कोई अफेयर नहीं है और वो शादी के बाद भी राजनीतिक तौर पर रायबरेली में सक्रिय रहेंगी, रायबरेली मेरा घर और मेरी पहचान दोनों है इसलिए रायबरेली और यूपी छोड़ने का सवाल ही नहीं पैदा होता है।

    'अंगद और हम एक-दूसरे को समझते हैं'

    'अंगद और हम एक-दूसरे को समझते हैं'

    अदिति सिंह ने कहा कि अंगद और हम एक-दूसरे को समझते हैं, इसलिए मेरा अपना क्षेत्र छोड़ने की बात हमारे बीच में ही ही नही सकती है, रायबरेली मेरी जान है, ना मैं शादी के बाद रायबरेली छोड़ूंगी और ना ही अंगद अपनी सियासत छोड़ेंगे।


    पापा ने कहा था-शादी नहीं रूकनी चाहिए

    अपने पिता को याद करते हुए अदिति सिंह ने कहा कि मेरे पिताजी ने ही शादी की तारीख तय की थी, इसलिए उनकी मृत्यु के 3 महीने के अंदर ही शादी कर रही हूं क्योंकि उन्होंने आखिरी सांस लेने के पहले यह कहा था कि शादी रुकनी नहीं चाहिए, इसलिए मैं बहुत साधारण रूप से शादी कर रही हूं, और हमारी ओर से बहुत ज्यादा लोगों को निमंत्रण भी नहीं दिया गया है लेकिन हां अंगद की ओर से रिसेप्शन ग्रैंड होगा, गौरतलब है 23 नवंबर को रिसेप्शन रखा गया है, ये फंक्शन भी दिल्ली में ही होगा।

    2017 में पहली बार विधायक बने अंगद और अदिति

    2017 में पहली बार विधायक बने अंगद और अदिति

    आपको बता दें, अंगद सैनी का परिवार लंबे वक्त से पंजाब की राजनीति में सक्रिय है, अंगद के पिता विधायक प्रकाश सिंह सैनी और अदिति के पिता विधायक अखिलेश सिंह करीब 20 साल दोस्त रहे। अदिति और अंगद दोनों ही 2017 में पहली बार विधायक बने हैं।2017 के विधानसभा चुनावों में अंगद ने सबसे कम आयु के विधायक के तौर पर खुद की पहचान बनाई। दिसंबर 2018 में अंगद और अदिति की सगाई हुई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+