सुशांत केस में फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का बड़ा बयान, कहा- उन्हें तो फिल्में मिल रहीं थी लेकिन...

नई दिल्ली। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड में नेपोटिजम और इंसाइडर-आउटसाइडर को लेकर काफी बहस हो रही है। जिन लोगों ने इनका सामना किया है, वो तो सामने आ ही रहे हैं, साथ ही जिन्होंने कभी नेपोटिजम का सामना नहीं किया वो भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब इस मामले में फिल्म निर्माता संजय गुप्ता ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। गुप्ता ने सुशांत को लेकर भी चुप्पी तोड़ी है।

Recommended Video

    Sushant Rajput Case : Rhea Chakraborty से 9 घंटे तक पूछताछ,ED को दिखाई 4 साल की ITR | वनइंडिया हिंदी
    इंसाइडर और आउटसाइडर जैसा कुछ नहीं

    इंसाइडर और आउटसाइडर जैसा कुछ नहीं

    संजय गुप्ता ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा है कि वह आउटसाइड हैं, फिर भी इंडस्ट्री में उनका स्वागत किया गया। इंसाइडर और आउटसाइडर जैसा कुछ भी नहीं है। ऐसा कम होता है कि लोग गैंग बनाकर किसी को बदनाम करते हों या ये कहते हों कि इसे सबक सिखाना है और इसका काम छीनना है। ऐसा कोई नहीं करता है। उन्होंने सुशांत को लेकर कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। सुशांत को फिल्मों के ऑफर मिल रहे थे लेकिन वो इन्हें नहीं कर रहे थे जो उनकी खुद की मर्जी थी।

    'जो हो रहा है दुखद है'

    'जो हो रहा है दुखद है'

    संजय गुप्ता ने सुशांत को लेकर कहा, सुशांत एक स्टार थे, जो अपने नाम से अपनी फिल्में बेच सकते थे। लेकिन आज जो हो रहा है वह काफी दुखद है। सुशांत और उनके परिवार को अकेला छोड़ देना चाहिए। हमें हर दिन नेशनल टेलीविजन पर उस तमाशे की जरूरत नहीं है, कोई ना कोई रोज आ रहा है और इसपर बात कर रहा है। ये लोग कौन हैं। ये तब कहां थे जब सुशांत जीवित थे, तब क्यों कुछ नहीं बोले। हर कोई अपना मतलब सिद्ध कर रहा है। मुझे नहीं लगता कि ये सुशांत के प्रति अपने लगाव के तौर पर आगे आ रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हर कोई आकर अपने हाथ साफ कर रहा है।

    सीबीआई कर रही है जांच

    सीबीआई कर रही है जांच

    आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। इस मामले की जांच करीब दो महीने से मुंबई पुलिस कर रही थी लेकिन पुलिस के हाथ खाली रहे। इसके बाद सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में एफआईआर दर्ज करवाई थी, जिसके बाद बिहार पुलिस मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंची। मुंबई पुलिस की ओर से कोई सहयोग ना मिलता देख सुशांत के पिता ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीबीआई जांच की मांग की थी। इसके बाद नीतीश कुमार ने सीबीआई जांच के लिए सिफारिश की और बाद में केंद्र सरकार ने भी इस अनुरोध को मान लिया था। अब इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। वहीं नेपोटिजम और इंसाइडर-आउटसाइडर पर बहस अब भी जारी है।

    ED ने रिया से की 10 घंटे पूछताछ, CBI से बोले सुशांत के पिता-मेरे बेटे की मौत की जांच जरूरी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+