सीने में दर्द की शिकायत के बाद डायरेक्टर राजकुमार संतोषी अस्पताल में भर्ती
मुंबई। दर्जनों सुपरहिट फिल्म बना चुके फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी को नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें हृदय से संबंधित समस्या हुई है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है। घायल, घातक और दामिनी जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन करने वाले डायरेक्टर राजकुमार संतोषी को बुधवार को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

संतोषी इस समय आनंद एल राय के साथ मिलकर एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। उन्होंने पिछले दिनों इसकी पुष्टि करते हुए कहा था कि आनंद राय के साथ काम करना गर्व की बात है। राय तनु वेड्स मनु और रांझणा जैसी फिल्में बना चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications