बॉलीवुड को लगा गहरा सदमा, फेमस फिल्म क्रिटिक राशिद ईरानी का निधन, बाथरूम में मिला शव

मुंबई, 3 अगस्त। कोरोना वायरस संकट के बीच इस साल मनोरंजन जगत को कई बड़े झटके लगे हैं। जनवरी से लेकर अब तक बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस बीच प्रसिद्ध फिल्म क्रिटिक राशिद ईरानी के अचानक निधन से बॉलीवुड को बड़ा सदमा लगा है। फिल्मों की समीक्षा करने के लिए मशहूर राशिद ईरानी के निधन पर बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर और एक्टर रणदीप हुड्डा समेत कई हस्तियों ने शोक जताया है।

बॉलीवुड को लगा गहरा सदमा

बॉलीवुड को लगा गहरा सदमा

74 वर्षीय राशिद ईरानी उम्र संबंधी बीमारी से पीड़ित थे, 30 जुलाई को उन्होंने मुंबई के धोबीतालाओ स्थित अपने आवास में आंतिम सांस ली। राशिद ईरानी अकेले रहते थे, उनके निधन पर बॉलीवुड समेत मीडिया जगत से भी लोग सोशल मीडिया पर दुख जता रहे हैं। करण जौहर, रणदीप हुड्डा और सुधीर मिश्रा सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने दिवंगत फिल्म समीक्षक को श्रद्धांजलि दी है।

करण जौहर समेत इन हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

करण जौहर समेत इन हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

करण जौहर ने ट्विटर पर राशिद ईरानी के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, 'रेस्ट इन पीस राशिद...मुझे हमारी सभी बातचीत आज भी याद हैं, सिनेमा जगत पर आपकी अंतर्दृष्टि हमेशा कीमती रहेगी।' वहीं बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने ट्वीट में लिखा, 'सिनेमा आज थोड़ा कम प्यार महसूस करेगा, रेस्ट इन पीस राशिद ईरानी साहब।' इसके अलावा फिल्म निर्माता सुधीर मिश्रा ने ट्वीट किया, रेस्ट इन पीस राशिद। मुझे हमारी सभी बातचीत और मुलाकातें बहुत अच्छे से याद हैं।'

घर पर मिला शव

घर पर मिला शव

आपको बता दें कि राशिद ईरानी के निधन की पुष्टि मुंबई प्रेस क्लब द्वारा किए गए ट्वीट में की गई है। फिल्म क्रिटिक के निधन की जानकारी देते हुए मुंबई प्रेस क्लब ने लिखा, 74 वर्षीय फेमस फिल्म क्रिटिक्स राशिद ईरानी का संभवत: 30 जुलाई को घर पर निधन हो गया। बीते 2-3 दिनों से वह नजर नहीं आ रहे थे जिसके बाद उनके दोस्त और क्लब के अधिकारियों ने पुलिस की मदद से उनकी तलाशी लेने के लिए घर पहुंचे। हमें वहां घर में उनका शव मिला।

फिल्में देखने से नहीं चूकते थे राशिद

फिल्में देखने से नहीं चूकते थे राशिद

ट्वीट में आगे कहा गया कि राशिद ईरानी मुंबई प्रेस क्लब फिल्म सोसाइटी के स्तंभों में से एक थे । वह मीडिया सेंटर में अपनी समीक्षा लिखने और फिल्में देखने में एक दिन भी नहीं चूकते थे। हम सभी को उनकी कमी खलेगी, राशिद ईरानी के अंतिम संस्कार संबंधी जानकारी जल्द दी जाएगी। राशिद ईरानी के निधन से फिल्म जगत और मीडिया इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। राशिद के करीबी दोस्त रफीक इल्यास का कहना है कि राशिद पिछले काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से जूझ रहे थे, वह अकेले रहते थे। राशिद का निधन नहाते समय हुआ क्योंकि उनका शव बाथरूम में पाया गया।

यह भी पढ़ें: 'शिल्पा शेट्टी का साथ नहीं दे सकते तो अकेला ही छोड़ दें',बॉलीवुड की 'चुप्पी पैटर्न' पर हंसल मेहता ने उठाए सवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+