FIDE World Cup Chess Tournament: फाइनल में पहुंचे प्रगनानंद, अब विश्व नंबर 1 मैग्नस कार्लसन से मुकाबला

FIDE World Cup: शतरंज खेल के ग्रैंडमास्टर भारतीय रमेशबाबू प्रगनानंद ने अब अगले साल के कैंडिडेट्स इवेंट में जगह पक्की कर ली है। खिताबी जीत के बाद प्रगनानंद का मुकाबला अब वर्ल्ड नंबर 1 मैग्नस कार्लसन से होगा।

FIDE World Cup: शतरंज खेल के ग्रैंडमास्टर भारतीय रमेशबाबू प्रगनानंद ने सोमवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने अजरबैजान के बाकू में FIDE (फेडरेशन इंटरनेशनेल डेस एचेक्स) विश्व कप के फाइनल में अपनी जगह बनाई। सेमीफाइनल में प्रगनानंद ने नंबर तीन अमेरिकी खिलाड़ी फैबियानो कारूआना को टाईब्रेकर में 3.5-2.5 से पराजित किया।

शतरंज के खेल में विश्व कप फाइनल तक पहुंचने वाले प्रगनानंद दूसरे भारतीय हैं। इसके साथ ही प्रगनानंद ने अब अगले साल के कैंडिडेट्स इवेंट में जगह पक्की कर ली है। बाबी फिशर और मैग्नस कार्लसन के बाद कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने वाले प्रगनानंद तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं। इस खिताबी जीत के बाद अब उनका मुकाबला वर्ल्ड नंबर 1 मैग्नस कार्लसन से होगा। इससे पहले यानी 17 अगस्त को प्रगनानंद ने सडन डेथ टाईब्रेक में अर्जुन एरिगैसी को 5-4 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की थी।

Praggnanandhaa

चेन्नई का यह खिलाड़ी 5 बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद के अलावा कैंडिडेट्स में प्रतिस्पर्धा करने वाला एकमात्र अन्य भारतीय होगा। टाईब्रेकर में अमेरिकी ग्रैंडमास्टर हिकारू नाकामुरा को हराने के बाद प्रगनानंद ने फिडे विश्व कप के सबसे बड़े उलटफेर में से एक की शुरुआत की थी।

'प्रगनानंद पर मुझे बेहद गर्व है'
वहीं, प्रगनानंद के कोच रमेश आरबी कहते हैं कि मुझे बेहद गर्व है कि वह विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और विश्व कप फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। जैसा मैंने सुना है, वह ऐसा करने वाले सबसे कम उम्र के हैं। साथ ही वह फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले एकमात्र भारतीय हैं।

आगे यह भी कहा कि बहुत खुश हूं... वह अच्छा खेल रहे हैं, इसलिए सलाह देने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। लेकिन, हम उनकी शुरुआती रणनीतियों पर संक्षेप में चर्चा करेंगे और यही होगा ऐसा हो। इसलिए मैंने उससे कहा कि आज रात अच्छी नींद लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+