सेक्स चेंज कर मर्द बनना चाहती है महिला पुलिस अफसर, विभाग से मां रही इजाजत

महाराष्ट्र पुलिस की एक महिला पुलिस कॉन्स्टेबल ने अपनी एक बात से वरिष्ठ अधिकारियों के लिए समस्या खड़ी कर दी है। महिला कॉन्सटेबल सेक्स चेंज ऑपरेशन करवा कर पुरुष बनना चाहती है। वैसे तो ये फैसला व्यक्तिगत है लेकिन उन्होंने इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों से इजाजत मांगी है।

मुंबई। महाराष्ट्र पुलिस की एक महिला पुलिस कॉन्स्टेबल ने अपनी एक बात से वरिष्ठ अधिकारियों के लिए समस्या खड़ी कर दी है। महिला कॉन्सटेबल सेक्स चेंज ऑपरेशन करवा कर पुरुष बनना चाहती है। वैसे तो ये फैसला व्यक्तिगत है लेकिन उन्होंने इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों से इजाजत मांगी है। 27 साल की ललिता साल्वी ने अधिकारियों को चिट्ठी लिखकर सेक्स चेंज ऑपरेशन की अनुमति मांगी है।

Maharashtra Police

ललिता साल्वी ने स्टेट डेप्युटी को चिट्ठी लिखी है और कहा है कि वो ऑपरेशन के बाद भी नौकरी करना चाहती हैं। इस चिट्ठी ने अधिकारियों को मुश्किल में डाल दिया है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार विभाग को इसलिए सोचना पड़ रहा है कि क्या वो ऑपरेशन के बाद भी वो ड्यूटी करने में सक्षम होंगी जो वो अभी कर रही हैं। 'विभाग में ऐसा मामला पहली बार सामने आया था। दुविधा इस बात की है कि क्या वो सेक्स चेंज ऑपरेशन के बाद ही यही ड्यूटी करने में सक्षम होंगी?'

ललिता साल्वी काफी समय से सेक्स चेंज ऑपरेशन करवाने के बारे में सोच रही हैं। उन्हें लगता है कि वो एक पुरुष बनकर अपना जीवन बेहतर तरीके से जी सकती हैं। ललिता एक महिला के रूप में नहीं रहना चाहतीं। साल 2009 में पुलिस विभाग ज्वाइन करने वाली ललिता ने दो महीने पहले अधिकारियों से ऑपरेशन की अनुमति मांगी थी जिसपर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है।

ये भी पढ़ें: Padmavati Controversy: राज घराने की रानियों को नहीं पसंद आया दीपिका का 'घूमर', कपड़ों पर भी ऐतराज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+