Fathers Day 2025 Wishes: 'बाप का प्यार, हर प्यार का बाप', अपने पापा को भेजें ये दिल छू ले वाले मैसेज

Fathers Day 2025 Wishes: आज पूरा भारत 'फादर्स डे' मना रहा है। हर साल जून के तीसरे रविवार को ये दिन सेलिब्रेट किया जाता है। जहां मां स्नेह और ममता की प्रतीक होती हैं, वहीं पिता जीवन की चुनौतियों से लड़ने की ताकत और प्रेरणा का स्रोत होते हैं। मां का प्यार तो स्पष्ट रूप से दिख जाता है लेकिन पिता अपना स्नेह दिखाते नहीं है, अपने बच्चों को दिल की गहराइयों से प्रेम करने वाले पिता मौन रहते हुए अपने बच्चों और परिवार की खुशी के लिए दिन-रात संघर्ष करते रहते हैं लेकिन अक्सर वो अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाते हैं।

Fathers Day 2025 Wishes

आज के दिन आप अपने पापा को खास संदेशों के जरिए उन्हें अच्छा जीवन देने के लिए 'थैंक्स' बोल सकते हैं और उनके प्रति अपने स्नेह को व्यक्त कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे ही प्रेम भरे संदेश जिसके जरिए आप आज के दिन को यादगार बना सकते हैं।

'फादर्स डे' की शुभकामनाएं (Fathers Day Wishes in Hindi)

व्हाट्सएप मैसेज और स्टेटस (Fathers Day WhatsApp Messages & Status in Hindi)

  • चंदा ने पूछा तारों से, सबसे प्यारा कौन है? पापा मेरे पापा... हैप्पी फादर्स डे पापा!
  • पापा - मेरे पहले हीरो, पहले दोस्त और सबसे बड़े मार्गदर्शक। फादर्स डे पर दिल से शुक्रिया!
  • सिर्फ मां ही नहीं, पिता भी अनमोल होते हैं। जिनका प्यार कम दिखता है, पर गहराई सबसे ज़्यादा होती है।
  • 'पापा का प्यार छांव है उस पेड़ की, जो खुद तपता है लेकिन हमें राहत देता है। सलाम है आपको'

'फादर्स डे' पर पापा के भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश ( (Fathers Day WhatsApp Messages & Status in Hindi)

  • ये जो बाप का प्यार होता है न, ये हर प्यार का बाप होता है,हैप्पी फादर्स डे।
  • मां ने दिया जन्म तो पापा ने दिया जीवन, हैप्पी फादर्स डे।
  • मेरे पापा मेरा अभिमान. मेरे पापा मेरा स्वाभिमान..... हैप्पी फादर्स डे।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+