Fathers Day 2025: इस 'फादर्स डे' पर पिता को दें ये खास गिफ्ट, पापा भावुक होकर लगा लेंगे आपको गले

Fathers Day 2025: 'पिता' एक ऐसा शब्द है जिसमें ताकत है, त्याग है, सख्ती भी और सबसे ज्यादा केयर है । जब हम छोटे थे, तो उनकी उंगली पकड़कर चलना सीखा। जब गिरे, तो उन्होंने बिना जताए संभाल लिया। उन्होंने अपने सपनों को पीछे छोड़कर हमारे लिए रास्ते बनाया।

15 जून 2025 को मनाया जाएगा फादर्स डे
इस बार 15 जून 2025 (रविवार) को फादर्स डे मनाया जाएगा। इस खास मौके पर आप अपने पिता को खुश करने के लिए उनके साथ समय बिताएं और साथ ही उन्हें कुछ खास गिफ्ट भी दें। दरअसल पिता के लिए सबसे बड़ा गिफ्ट उनका महत्व समझना और उन्हें महसूस कराना है कि आप उनके त्याग को पहचानते हैं।

Fathers Day 2025

पापा को आपकी मौजूदगी और आभार दीजिए

पिता हमारे लिए वो पेड़ होते हैं जो हमें धूप से बचाते हैं, लेकिन अपनी छांव की अहमियत कभी नहीं जताते। इस फादर्स डे पर उन्हें सिर्फ एक गिफ्ट नहीं, बल्कि आपकी मौजूदगी, आपका समय और आपका आभार दीजिए।

फादर्स डे पर पापा को दें अपना पूरा समय

इस बार फादर्स डे को सिर्फ एक औपचारिकता न बनाएं, बल्कि एक ऐसा मौका बनाएं, जिसमें आप अपने पापा को वो सब दे सकें, जो उन्होंने कभी आपसे कहा नहीं होगा पर हमेशा चाहा होगा। क्योंकि असली तोहफा वो नहीं होता जो डिब्बे में हो, असली तोहफा वो होता है जो दिल से दिया जाए।

फादर्स डे पर पापा को दें ये खास गिफ्ट्स

एक हैंडमेड लेटर या नोटबुक

भले ही आपने अपने पापा से कभी कुछ न कहा हो, लेकिन इस बार अपने दिल की बात एक चिट्ठी में लिखिए। उनके संघर्ष, उनकी मुस्कान और उनके खामोश प्यार के लिए उन्हें धन्यवाद दीजिए। एक-एक शब्द उन्हें भीतर तक छू जाएगा।

उनका पसंदीदा वक्त

फादर्स डे पर पापा के साथ एक पूरा दिन बिताएं। इस दिन फोन को छोड़ दें, ऑफिस के बारे में न सोचें। पापा के साथ बैठें, पुराने एल्बम निकालें, उनकी पसंदीदा फिल्म देखें या शाम को छत पर साथ बैठकर चाय पीएं। आपको देखकर उनके चेहरे की जो चमक होगी, वही सबसे बड़ा गिफ्ट होगा।

हेल्थ से जुड़ा तोहफा

पापा अक्सर खुद की सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। उन्हें कोई फिटनेस बैंड, रेगुलर हेल्थ चेकअप का प्लान या एक बढ़िया मसाज चेयर गिफ्ट कर सकते हैं। ये तोहफा न सिर्फ उनकी सेहत का ख्याल रखेगा, बल्कि उन्हें ये भी महसूस कराएगा कि अब आप उनका ख्याल रखने लगे हैं।

पापा का अधूरा सपना पूरा करने की कोशिश

क्या आपके पापा ने कभी कहा था कि वह पहाड़ों पर ट्रैकिंग करना चाहते थे या कोई किताब लिखना चाहते थे? इस फादर्स डे, उनके उस अधूरे सपने की ओर एक कदम बढ़ाइए। साथ खड़े होकर कहिए- अब आपकी बारी है पापा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+