बेटे को सांप ने काटा तो पिता 90 मिनट नदी में तैरकर पहुंचा अस्पताल, मौत

सूरत। गुजरात में किसान के बेटे को जब सांप ने काट लिया तो उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए पिता टायर के ट्यूब की मदद से नदी पार करने उतर गया। दरअसल गुजरात के डंग जिले में किसान मोहन के बेटे रोहित को सांप ने काट लिया था, जिसे लेकर पिता तुरंत नदी पार करने उतर गया, लेकिन दुखद बात यह है कि जबतक वह अस्पताल पहुंचता बच्चे की मृत्यु हो चुकी थी। गौर करने वाली बात यह है कि खपरी नदी अधिकतर समय सूखी रहती है, ऐसे में नदी को पार करने में महज 10 मिनट का समय लगता है, लेकिन हाल में हुई बारिश की वजह से नदी में काफी पानी भर गया था, जिसकी वजह से नदी में पानी का बहाव काफी अधिक था, जिसके चलते मोहन को अपने बेटे रोहित को नदी पार कराने में काफी समय लग गया।

snake

रात 1 बजे सांप ने काटा
मोहन को नदी पार करने में तकरीबन डेढ़ घंटे लग गया, जिसकी वजह से अस्पताल काफी देर से पहुंचा और जब वह अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। रोहित को अहवा तालुका के दवतहाड़ गांव में सोमवार रात तकरीबन 1 बजे सांप ने काट लिया था, जब वह सो रहा था। जब पिता ने बेटे के पैर पर सांप के काटने का निशान देखा तो तुरंत उसने ग्रामीणों को जगाया, जिन्होंने 108 नंबर डायल किया और गुजारिश की कि वह जल्द से ल्द पिंपरी गांव में नदी के उस पार पहुंचे।

इसे भी पढ़ें- बलरामपुर: जेल में कैदी की पिटाई के बाद हुई मौत, जेल हेड सहित तीन पर मुकदमा दर्ज

तेज धार की वजह से नदी पार करने में हुई देर
इस दौरान नाव की उपलब्धता नहीं होने की वजह से मोहन को अपने बेटे को टायर ट्यूब की मदद से नदी पार करानी पड़ी। मोहन ने बताया कि मैंने अपने बेटे को खराब ऑटो के ट्यूब में रखा और नदी में तैरते हुए उस ट्यूब को आगे ढकेलता रहा, ताकि मैं उसे अहवा सिविल अस्पताल पहुंचा सकूं। पानी की धारा काफी तेज थी जिसकी वजह से नदी पार करने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा था। किसी तरह से जब मैं नदी के दूसरी तरफ पहुंचा तो मैंने अपने बेटे को जगाने की कोशिश की, लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। मुझे लगा कि वह बेहोश हो गया है, जिसके बाद 108 एंबुलेंस हमे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मेरे बेटे को देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे को अस्पताल लाने में काफी देर हो गई।

बचा नहीं सके डॉक्टर
घटना के बारे में डॉक्टर रश्मिकांट कोकनी ने बताया कि लड़का अस्पताल देर रात तकरीबन 2.30 बजे पहुंचा था और वह कुछ भी हरकत नहीं कर रहा था। हमने तुरंत उसे एंटी वेनम दिया। अगर एंटी वेनम सांप के काटने के 40 मिनट के भीतर दे दिया जाए तो ही मरीज को बचाया जा सकता है, लेकिन मरीज हमारे पास काफी देर से आया था। सुत्रों के अनुसार इस बार मानसून में सांप काटने के कुल 42 मामले सामने आए हैं जिसमे सभी को 108 एंबुलेंस सेवा या फिर डॉक्टरों ने बचा लिया गया था।

इसे भी पढ़ें- अलवर मॉब लिंचिग: सस्पेंड दरोगा का बयान- हां, मैंने गलती की, जो सजा देना चाहते हो दो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+