Saisha Shinde: फैशन डिजाइनर स्‍वप्निल श‍िंदे बने ट्रांसवुमन तो हिना खान ने दिया ऐसा रिएक्शन

नई दिल्ली। Bollywood Fashion Designer Swapnil Shinde: बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर स्‍वप्निल श‍िंदे अब सायशा श‍िंदे बन गए हैं। गुरुवार को दुनिया ने उनका एक अलग ही रूप देखा जब उन्होंने महिला बनने के बाद अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। महिला बनने से हमारा मतलब है कि स्‍वप्निल श‍िंदे ने सेक्‍स चेंज करवा अब खुद के ट्रांसवुमन होने की घोषणा की है। स्‍वप्निल श‍िंदे (Swapnil Shinde) के सायशा श‍िंदे (Saisha Shinde) बनने के बाद से सोशल मीडिया पर कई फिल्मी हस्तियों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक्ट्रेस हिना खान ने स्‍वप्निल श‍िंदे के इस फैसले की प्रशंसा की है।

इन एक्ट्रेस के कपड़े डिजाइन कर चुके हैं स्‍वप्निल

इन एक्ट्रेस के कपड़े डिजाइन कर चुके हैं स्‍वप्निल

बता दें कि स्‍वप्निल बॉलीवुड ( Bollywood) के मशहूर फैशन डिजाइनर्स में से एक हैं। वह करीना कपूर (Kareena kapoor) से लेकर कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) से लेकर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), अनुष्‍का शर्मा (Anushka Sharma), हिना खान (Hina Khan), सनी लियोनी (Sunny Leone) जैसे तमाम सितारों के लिए ड्रेस और फैशन डिजाइन कर चुके हैं। सोशल मीडिया (social media) पर पर स्‍वप्निल ने एक भावुक पोस्ट के साथ खुद के ट्रांसवुमन होने और सायशा श‍िंदे बनने का ऐलान किया।

स्वप्निल से सायशा बनने का सफर

स्वप्निल से सायशा बनने का सफर

इंस्टाग्राम पर स्वप्निल शिंदे ने लिखा, 'चाहे आपका जन्म कहीं भी हुआ हो, लेकिन हमेशा कुछ ऐसा होगा जो आपको आपके बचपन की याद दिलाता है। मेरे लिए, यह मुझे उस तरह के अकेलेपन में ले जाता है, जो मुझे दर्द देता है, जो मुझे एकांत में धकेलता है और भ्रम बढ़ाता है। यह हर पल बढ़ता गया। स्कूल और कॉलेज में जब गया तो लड़कों ने मुझे परेशान किया क्योंकि मैं अलग था। उस वक्त का आंतरिक दर्द बहुत ज्यादा बुरा था।'

स्वप्निल ने बयां किया अपना दर्द

स्वप्निल ने बयां किया अपना दर्द

स्वप्निल ने आगे लिखा 'मुझे लगता है कि मैं एक वास्तविकता को जीने के लिए घुटन महसूस करता था। हर रोज मैं सामाजिक उपक्षाओं का शिकार होता था। कॉलेज के दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जब मैं NIFT में आया तो मुझे अपनी सच्चाई स्वीकार करने का साहस मिला। मैं उस दौरान वास्तव में खिल गया। मैंने वहां कई साल बिताए। उस दौरान में पुरूषों की ओर आकर्षित होता था, क्योंकि मैं समलैंगिग (गे) था, लेकिन ये केवल 6 साल तक ही रहा। बाद में मैंने खुद को स्वीकार कर लिया और आज मैं पूरी तरह से ये स्वीकार करता हूं कि मैं समलैंगिक व्यक्ति नहीं हूं, बल्कि एक ट्रांसवोमन (Transgender) हूं।'

स्वप्निल के साथ काम कर चुकी हैं हिना खान

स्वप्निल के साथ काम कर चुकी हैं हिना खान

फैशन डिजाइनर स्वप्निल के साथ काम कर चुकीं मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने उनके ट्रांसवुमन होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हिना खान ने अपने इस्टाग्राम पर ट्रांसवुमन के रूप में शिंदे की तस्वीर को फिर से पोस्ट उनके फैसले की तारीफ की है। हिना खान ने कैप्शन में लिखा, 'पहचान लिंग के आधार पर की जा सकती है, लेकिन इसे खुद में पहचान पाना, आत्मीयता से जोड़ता है। गर्मजोशी और विशिष्टता, क्रिएटिविटी और लिब्रलिज्म (उदारवाद), क्षमता और निर्मलता जो तुम्हारे अंदर है सायशा, वह तुम्हारी आत्मा की शक्ति पर आधारित है।'

तुमने वो किया जो करने में दूसरे डरते हैं

तुमने वो किया जो करने में दूसरे डरते हैं

हिना खान ने आगे लिखा, 'तुमने वो करके दिखाया है जो दूसरे सोसाइटी में पनपने वाली धारणा के कारण सामने लाने में डरते हैं। मैंने देखा है तुमने किस तरह अपने इस सफर में मुझे हिस्सा बनाया है, मेरी योग्यता देखकर। मैं तुम्हें निजी तौर पर तो नहीं जानती लेकिन इतना जरूर जानती हूं कि तुमने जो किया उसे करने के लिए बहुत धैर्य, साहस और आत्म जागरुकता की जरूरत पड़ती है, जो कि तुम्हारी आत्मा का बाइप्रोडक्ट है। तुम्हारी आत्मा बेहद खूबसूरत है, ये मुझे तब-तब नजर आता है, जब-जब मैं तुम्हें देखती हूं। पहले और अब, एक खूबसूरत आत्मा। आई लव यू सायशा, दुनिया तुमसे प्यार करती है।'

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में साल की पहली शादी, 'कुछ-कुछ होता है' के छोटे सरदार ने गर्लफ्रेंड संग लिए सात फेरे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+