Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फारूक अब्दुल्ला बोले- मैं चाहता हूं कांग्रेस मजबूत हो, लोग इस पार्टी की तरफ देख रहे हैं

फारूक अब्दुल्ला बोले- मैं चाहता हूं कांग्रेस मजबूत हो, देश के लोग उसकी तरफ देख रहे हैं

जम्मू। नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कांग्रेस पार्टी का मजबूत होना जरूरी है क्योंकि देश के लोग इस पार्टी की ओर देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी भी यही चाहत है कि कांग्रेस पार्टी मजबूत और एकजुट रहे। अब्दुल्ला ने रविवार को जम्मू में ऐसे समय ये बयान दिया है, जब जम्मू में ही कांग्रेस के 23 नेताओं ने बैठक की है और इनके पार्टी आलाकमान से रिश्ते में खटास बताई जा रही है।

Farooq Abdullah in Jammu says I want Congress to be strong People look forward to Congress to sort things out in country

भाजपा और कांग्रेस दोनों के साथ गठबंधन में रह चुके फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू में कहा, मैं चाहता हूं कि कांग्रेस मजबूत हो। देश की विभाजनकारी ताकतों से लड़ने के लिए कांग्रेस को एकजुट होना चाहिए। देश में जो परेशानियां हैं, उनको दूर करने के लिए लोग कांग्रेस की ओर उम्मीद के साथ देख रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस का मजबूत होना जरूरी है।

जम्मू में हुई है कांग्रेस के जी-23 नेताओं की बैठक

शनिवार को जम्मू में राज्यसभा के पूर्व नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के 23 ऐसे नेता शामिल हुए थे, जिन्हें पार्टी आलाकमान से असंतुष्ट बताया जा रहा है। कांग्रेस हाईकमान से नाराज इन सीनियर नेताओं को G-23 के नाम दिया गया है। इन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी में पार्टी को चलाने के तौर-तरीकों पर सवाल उठाए थे। यही नेता शनिवार को जम्मू में इकट्ठे होकर अपनी ताकत दिखाते नजर आए। इस सम्मेलन में गुलाम नबी आजाद ने कहा कि मैं राज्यसभा से रिटायर हुआ हूं, राजनीति से रिटायर नहीं हुआ हूं। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि ये नेता कांग्रेस आलाकमान को चुनौती दे सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+