Farmers Tractor Rally: गुस्साई भीड़ के बीच फंस गया पुलिसकर्मी, किसानों ने मुश्किल से बचाया, देखिए वीडियो
Farmers Tractor Rally: गुस्साई भीड़ के बीच फंस गया पुलिसकर्मी, किसानों ने मुश्किल से बचाया, देखिए वीडियो
नई दिल्ली। केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसान आज गणतंत्र दिवस (Repubic Day) के मौके पर राजधानी में ट्रैक्टर परेड निकाल रहे हैं। परेड के दौरान कई जगहों पर पुलिस और किसानों के बीच टकराव भी हुआ है। पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज करते हुए आंसू गैस के गोले दागे हैं तो किसानों की ओर से भी कुछ जगहों पर हिंसा की गई है। इस सबके बीच एक ऐसा वीडियो आया है तो राहत देने वाला है। किसानों ने एक पुलिसकर्मी को अपने ही साथी प्रदर्शनकारियों के बीच से निकालकर सुरक्षित पुलिस की ओर पहुंचाया।
Recommended Video

दिल्ली के आईटीओ इलाके में प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस के बीच टकराव हुआ है। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी किसानों के बीच आ गया। इस पर कुछ किसान उसको मारने को दौड़े। इसी दौरान दूसरे किसानों ने उसे अपने घेरे में लिया और उसके साथ किसी भी अनहोनी को होने से रोका। इस दौरान कई किसान गुस्से में दिख रहे हैं लेकिन ज्यादातर किसान पुलिसकर्मी के साथ रहते हुए उसको पुलिस के जत्थे के बीच तक छोड़कर आए। वीडियो देखकर साफ है कि जिस तरह से कुछ लड़के पुलिसकर्मी की तरफ दौड़े थे, अगर किसान उसे ना बचाते तो कुछ भी हो सकता था।
किसान नेताओं ने करीब एक महीने पहले ही 26 जनवरी पर परेड निकालने का ऐलान कर दिया था। तीन दिन पहेल किसान नेताओं और दिल्ली पुलिस की बैठक के बाद परेड के रूट को लेकर भी सहमति बन गई थी लेकिन कुछ संगठनों ने इसे ना मानते हुए दिल्ली के भीतर प्रवेश कर लिया है। वहीं पुलिस ने भी बलपूर्वक इनको रोकने की कोशिश की है, जिससे टकराव की स्थिति बनी है।












Click it and Unblock the Notifications