किसान ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए पंजाब के AAP विधायकों का दिल्ली कूच

Farmers Tractor Rally: नए कृषि कानूनों (Agricultural laws) के खिलाफ जारी किसानों के विरोध प्रदर्शन (kisan andolan) को देशभर की विपक्षी पार्टियों का समर्थन प्राप्त हुआ है। केंद्र सरकार पर कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से किसानों ने 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर ट्रैक्टर रैली निकालने का ऐलान किया है। कई दिनों की जद्दोजहद के बाद आखिरकार दिल्ली पुलिस ने भी रविवार को किसानों के ट्रैक्टर रैली की अनुमति दे दी। इस बीच पंजाब से दिल्ली की तरफ कूच करने वाले किसानों को आम आदमी पार्टी (AAP) की पंजाब इकाई का भी समर्थन मिला है।

Farmers Tractor Rally All MLAs of Aam Aadmi Party will move towards Delhi on Jan 25

रविवार शाम पंजाब से आम आदमी पार्टी (AAP) ने गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों की ट्रैक्टर रैली को समर्थन देने की बात की। AAP ने कहा, '26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर रैली को सफल बनाने के पंजाब के उनके सभी विधायक अपने-अपने इलाकों से राजधानी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।' न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए बयान में पार्टी की तरफ से कहा गया कि पंजाब के सभी विधायक ट्रैक्टर से पंजाब-हरियाणा शंभु बॉर्डर के रास्ते दिल्ली की तरफ कूच करेंगे, हालांकि पंजाब में भारी ट्रैफिक की जानकारी मिलने के बाद रूट बदला भी जा सकता है।

Recommended Video

    Farmer Tractor Parade: Punjab से Delhi के लिए निकला किसानों का जत्था | वनइंडिया हिंदी

    आपको बता दें कि पंजाब में AAP के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने अपने एक बयान में कहा था कि 'आप' किसानों की ट्रैक्टर रैली में राजनीतिक दल के तौर पर नहीं बल्कि सेवा दल के रूप में हिस्सा लेगी। उन्होंने आगे कहा, आजादी के बाद पहली बार है जब गणतंत्र दिवस पर ऐसी परेड होने जा रही है। 26 जनवरी को एक तरफ दिल्ली के भीतर देश के जवान परेड करेंगे वहीं, दूसरी ओर दिल्ली के बाहरी सड़कों पर देश के किसान अपनी ट्रैक्टर परेड करेंगे। भगवंत मान के मुताबिक इस ऐतिहासिक अवसर पर आम आदमी पार्टी (AAP) के हजारों कार्यकर्ता, सभी विधायक और पदाधिकारी किसान ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेंगे।

    यह भी पढ़ें: AAP का पंजाब सरकार पर हमला, राघव चड्ढा ने कहा-कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लोगों के साथ की गद्दारी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+