हरियाणा में किसानों का आंदोलन तेज, अधिकतर राजमार्गों पर टैक्स फ्री हुए टोल प्लाजा
नई दिल्ली। Farmers Protest in Haryana कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ चल रहा किसानों का आंदोलन अब हरियाणा में भी तेज हो चुका है। शुक्रवार को किसान यूनियनों के सदस्यों ने हरियाणा के कई राजमार्गों के टोल प्लाजा पर कब्जा कर लिया है और वाहनों की आवाजाही के एकदम फ्री कर दिया है। किसानों की भारी संख्या को देख कुछ जगहों पर टोल कर्मचारियों ने वाहनों से टोल लेना खुद ही बंद कर दिया।

Recommended Video
25 से 27 दिसंबर तक हरियाणा में टोल प्लाजाओं पर नहीं लगेगा
आपको बता दें कि हरियाणा में कई टोल प्लाजाओं को गुरुवार रात से ही फ्री कर दिया गया था, जबकि शुक्रवार सुबह से भी कई टोल प्लाजाओं को फ्री कर दिया गया। आपको बता दें कि भारतीय किसान यूनियन ने कुछ दिन पहले ये ऐलान किया था कि कि हरियाणा के टोल प्लाजाओं पर 25 से 27 दिसंबर तक टोल टैक्स वसूली नहीं करने दी जाएगी।
इन राजमार्गों पर किसानों ने करा दिया टोल बंद
शुक्रवार सुबह से किसानों ने NH-44 पर करनाल के बस्तारा में करनाल-जींद राजमार्ग, सिरसा और रोहतक-पानीपत राजमार्ग पर टोल प्लाजाओं पर टैक्स वसूली को रूकवा दिया। हालांकि, गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह टोल शुल्क की वसूली की गई।
अगले तीन दिन सभी टोल प्लाजाओं पर डटे रहेंगे किसान
इस दौरान इन सभी जगहों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भी प्रदर्शनकारियों को टोल वसूली रोकने से नहीं रोका। इस दौरान किसानों ने कहा कि वो अगले तीन दिनों तक सभी टोल प्लाजाओं पर विरोध करेंगे। उम्मीद है कि भारतीय किसान यूनियन (चारुनी) के अध्यक्ष गुरुनाम सिंह चारुणी भी राज्य के टोल प्लाजा का दौरा कर सकते हैं। शुक्रवार सुबह अपने वीडियो संदेश में, चारुनी ने किसानों से शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करने और किसी भी हिंसा में शामिल नहीं होने का आग्रह किया।












Click it and Unblock the Notifications