कौन है दीप सिद्धू जिस पर किसान संगठन लगा रहे हैं बीजेपी का एजेंट होने का आरोप?
नई दिल्ली। Farmers Protest Tractor Rally: कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले दो महीने से अधिक समय से किसान प्रदर्शन कर रहे हैं, इन कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर 26 जनवरी को किसानों ने ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया। किसान संगठन से जुड़े नेताओं ने दावा किया था कि यह ट्रैक्टर रैली शांतिपूर्ण तरीके से की जाएगी, लेकिन 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली में जो कुछ हुआ उसने देश को शर्मसार कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने ना सिर्फ अलग-अलग जगहों पर हिंसा की, गाड़ियों में तोड़फोड़ की, पुलिस पर हमले किए बल्कि लाल किले पर बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर वहां निशान साहिब का झंडा फहरा दिया। इस घटना के बाद अब इस घटना के गुनाहगारों की तलाश हो रही है।

दीप सिद्धू निकला मास्टरमाइंड!
आरोप है कि इस पूरी घटनाक्रम का मुख्य आरोपी दीप सिद्धू ( Deep Sidhu) है, जिसने किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान किसानों को भड़काया और उन्हें लाल किले तक लेकर गया। किसान नेताओं का आरोप है कि दीप सिद्धू ने ही किसानों को लाल किले जाने के लिए भड़काया। वहीं दीप सिद्धू ने अपने बचाव में फेसबुक पर एक वीडियो जारी करके कहा कि हमने लाल किले पर सिर्फ निशान साहिब का झंडा फहराया है और विरोध करने का हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है, भारतीय झंडे को हटाया नहीं गया था।
Recommended Video


किसान नेताओं ने खुद को दीप से किया अलग
26 जनवरी की घटना के बाद किसान नेता खुद का बचाव कर रहे हैं और पूरी घटना से खुद को अलग कर रहे हैं। लेकिन जिस तरह से 26 जनवरी को हिंसा हुई उसमे बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार 83 जवान प्रदर्शनकारियों की हिंसा में घायल हुए हैं। स्वराज इंडिया के चीफ योगेंद्र यादव ने कहा कि दीप सिद्धू और गैंगस्टर लाखा सिधाना ने प्रदर्शनकारियों को 25 जनवरी की रात को भड़काने की कोशिश की थी। इस मामले की जांच होनी चाहिए कि दीप सिद्धू आखिर कैसे माइक्रोफोन लेकर लाल किले तक पहुंच गया। भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के चीफ गुरनाम सिंह चदूनी ने कहा कि दीप सिद्धू ने प्रदर्शनकारियों को भड़काया और उन्हें गुमराह किया।

कौन है दीप सिद्धू
दीप सिद्धू का जन्म 1984 को पंजाब के मुक्तरस जिले में हुआ था। दीप सिद्धू ने कानूनी की पढ़ाई की है, वह कुछ समय के लिए बार का सदस्य भी था, इसके बाद उसने किंगफिशर मॉडल हंट का खिताब जीता था। 2015 में दीप सिद्धू ने अपनी पहली पंजाबी फिल्म रमता जोगी की। लेकिन दीप को लोकप्रियता 2018 में मिली जब उसकी फिल्म जोरा दास नुंबरिया रिलीज हुई, इस फिल्म में दीप ने गैंगस्टर की भूमिका निभाई थी।

सनी देओल की प्रचार टीम का हिस्सा
गौर करने वाली बात यह है कि दीप 2019 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सांसद सनी देओल की प्रचार टीम का भी हिस्सा था। लाल किले की घटना पर दुख जाहिर करते हुए सनी देओल ने कहा कि मैंने 6 दिसंबर को ट्विटर के जरिए कहा था कि ना तो मेरा और ना ही मेरे परिवार का कोई भी संबंध दीप सिद्धू से है। बता दें कि 25 सितंबर को बड़ी संखअया में किसानों ने शंभू बॉर्डर पर धरना शुरू किया था, इसमे कई कलाकार भी शामिल हुए थे। इन कलाकारों में दीप सिद्धू भी किसानों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुआ था।

किसान आंदोलन में शुरुआत से शामिल
दीप सिद्धू ने बाद में अनिश्चितकाल धरने में शामिल होने का फैसला लिया और वह शंभू बॉर्डर में धरने पर बैठ गया और उसने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जोड़ना शुरू किया और पंजाब में किसानों की समस्या को बताना शुरू किया। कई किसानों ने उसका विरोध किया, उसपर भाजपा-आरएसएस का एजेंट होने का भी आरोप लगाया। लोगों ने दीप सिद्धू की तस्वीर पीएम मोदी, सनी देओल के साथ साझा की। हालांकि दीप इन आरोपों को खारिज करता आया है।
-
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?












Click it and Unblock the Notifications