Farmers Protest : सुप्रीम कोर्ट में किसान आंदोलन पर आज फिर सुनवाई, कमेटी पर होगी सबकी नजर
Farmers Protest: सुप्रीम कोर्ट में किसान आंदोलन पर आज फिर सुनवाई, कमेटी पर होगी सबकी नजर
नई दिल्ली: Supreme Court on Farmers protest hear pil challenging: केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन 20 दिन से जारी है। सरकार और किसानों के बीच कृषि कानून को लेकर कई बार बातचीत हो चुकी है लेकिन इसका कोई भी हल नहीं निकला है। ऐसे में बुधवार (16 दिसंबर) को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को सुलझाने के लिए इसपर सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार यानी आज (17 दिसंबर) को फिर इस पर फिर मामले पर सुनवाई होनी है। कोर्ट के आदेशानुसार कमेटी का गठन पर फैसला आज ही किया जाएगा।
Recommended Video

किसानों की मांग है कि इस पूरे कानून को रद्द किया जाए, वहीं सरकार का कहना है कि इस मामले पर पीछे नहीं हटेगी। सरकार ने किसानों के सामने संशोधन का रास्ता दिया है। लेकिन वो किसानों को मंजूर नहीं है।
बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने किसान आंदोलन पर सुनवाई के दौरान कहा है कि ये एक राष्ट्रीय स्तर का मामला है। जिसके लिए आपसी सहमति होनी जरूरी है। कोर्ट की ओर से दिल्ली के बॉर्डर और देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों की एक लिस्ट मांगी गई है। जिससे कोर्ट को इस बात का पता चल सके कि आखिर बात किसके साथ होनी है।
सुप्रीम कोर्ट में आज डीएमके (DMK) के तिरुचि सिवा, आरजेडी (RJD) के मनोज झा और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के राकेश वैष्णव की अर्जी पर सुनवाई है। इन तीनों नेताओं ने कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की है।
किसान नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार को संसद में ये कानून पारित करने से पहले किसानों और अन्य की एक समिति गठित करनी चाहिए थी और फिर बात कर इस बिल को तैयार करना चाहिए था।
राष्ट्रीय किसान मजदूर सभा के नेता अभिमन्यु कहार ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक नई समिति गठित किया जाना इस समस्या का कोई समाधान नहीं है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications