Farmers Protest: धरने पर बैठे सांसदों से मिलीं प्रियंका गांधी, कहा- हर मोर्चे पर किसानों के साथ

Farmers Protest Update: पिछले डेढ़ महीने से दिल्ली से लगती सीमाओं पर किसानों का आंदोलन जारी है। किसानों ने साफ कर दिया है कि जब तक केंद्र सरकार नए कानूनों (New Farm Law) को वापस नहीं लेती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस शुरू से ही इस आंदोलन का समर्थन कर रही है। जिस वजह से पंजाब के कांग्रेस सांसद जंतर-मंतर पर पिछले 32 दिनों से धरने पर बैठे हैं। शुक्रवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने प्रदर्शन कर रहे सांसदों से मुलाकात की।

farmers protest

दरअसल पंजाब और हरियाणा के किसान नए कृषि कानूनों का सबसे ज्यादा विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस ने मांग की थी कि सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाए और नए कानूनों को वापस ले, लेकिन केंद्र ने कोरोना महामारी का हवाला देते हुए सत्र बुलाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पंजाब के 8 कांग्रेसी सांसद दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर धरने पर बैठ गए। पिछले 32 दिनों से उनका धरना जारी है। शुक्रवार को प्रदर्शनकारी सांसदों और नेताओं से प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के आवास पर मुलाकात की। इस दौरान सभी ने ये बात दोहराई की हर मोर्चे पर कांग्रेस किसानों के साथ है।

राहुल ने ट्वीट कर साधा निधाना
वहीं राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी कृषि कानून को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर हैं। शुक्रवार को उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि शांतिपूर्ण आंदोलन लोकतंत्र का एक अभिन्न हिस्सा होता है। हमारे किसान बहन-भाई जो आंदोलन कर रहे हैं, उसे देशभर से समर्थन मिल रहा है। आप भी उनके समर्थन में अपनी आवाज जोड़कर इस संघर्ष को बुलंद कीजिए ताकि कृषि-विरोधी कानून खत्म हो। दूसरे ट्वीट में एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि मोदी सरकार ने अपने पूंजीपति मित्रों के फायदे के लिए देश के अन्नदाता के साथ विश्वासघात किया है। आंदोलन के माध्यम से किसान अपनी बात कह चुके हैं। अन्नदाताओं की आवाज उठाना और उनकी मांगों का समर्थन करना हम सब का कर्तव्य है।

Recommended Video

    Farmer Protest: सरकार से बातचीत के बाद किसानों ने कहा- हम मरेंगे या जीतेंगे | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+