Farmers protest: आंदोलन पर अपमानजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ मुकदमा करेंगे किसान तो आप करेगी मदद

Farmers protest: अपमानजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ मुकदमों में आप करेगी किसानों की मदद- भगवंत मान

Farmers protest Update: आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने कहा है कि किसानों को लेकर हाल के दिनों में कई नेताओं की ओर से अपमानजनक बातें की गई हैं। ऐसे नेताओं के खिलाफ मुकदमों में आप किसानों की मदद करेगी। आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने बुधवार को कहा है कि जिस तरह पार्टी पहले से ही किसान आंदोलन में किसानों के साथ डटी हुई है, उसी तरह ही किसानों के विरुद्ध झूठा और गलत बयानबाजी करने वालों के विरुद्ध मानहानि का केस लड़ने के लिए किसानों की मुफ्त सहायता करेगी।

xscdf

Recommended Video

    Farmer Protest: किसानों को Government ने लिखी एक और चिट्ठी, तारीख तय करने को कहा | वनइंडिया हिंदी

    संगरूर में भगवंत मान ने कहा, जब से कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का ये आंदोलन शुरू हुआ है, तब से ही किसानों के खिलाफ एक प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा है। भाजपा और दूसरी पार्टियों के नेता कभी उन्हें फर्जी किसान, कभी खालिस्तानी तो कभी आतंकवादी और पाक से मदद लेने वाला तक कह रहे हैं। इसको लेकर हमें लगातार किसानों के फोन भी आ रहे थे। ऐसे में हमने तय किया कि आंदोलन कर रहे किसानों को अपमानित करने वालों पर किसान अगर मानहानि के मुकदमों जैसी कार्रवाई करना चाहें तो हमारी पार्टी किसानों की हर संभव कानूनी मदद करेगी।

    भगवंत मान ने कहा कि इस आंदोलन में 26 से ज्यादा किसान अब तक जान दे चुके हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूंजीपतियों के लाभ के लिए उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हैं। केंद्र सरकार किसानों की मांगें स्वीकार करने की बजाय झूठा प्रचार करते हुए देशवासियों को गुमराह करने में लगी हुई है। प्रधानमंत्री को चाहिए कि वो तुरंत किसानों से बात करें और इन कानूनों को वापस लें।

    किसान आंदोलन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की ओर से लगातार ऐसे बयान आए हैं, जिसमें किसानों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उनको चीन-पाक की मदद होने की बात कही गई। इसमें हरियाणा के कृषिमंत्री जेपी दलाल और केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे जैसे नेताओं के नाम भी शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आंदोलन में माओवादियों के शामिल होने तो गिरिराज सिंह का किसान आंदोलन में विदेशी ताकतों के घुसने की बात कह चुके हैं। इसको लेकर किसानों में लगातार एक गुस्सा भी देखा गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+