Farmers Protest: किसान नेता जगजीत डल्लेवाल के स्वास्थ्य पर SC ने जताई चिंता, पंजाब सरकार को दिए ये निर्देश
Farmers Protest: पिछले काफी वक्त से हरियाणा-पंजाब के किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। इस बीच, पंजाब के अमृतसर में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन मामले ने सुप्रीम कोर्ट का ध्यान खींचा है। 26 नवंबर से आमरण अनशन पर बैठे डल्लेवाल के जीवन और सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता व्यक्त की है।
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए किसान नेताओं की कड़ी आलोचना की है, जो जगजीत सिंह डल्लेवाल को उनकी बिगड़ती सेहत के कारण अस्पताल में भर्ती नहीं होने दे रहे हैं। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के खिलाफ अवमानना याचिका पर सुनवाई कर रहा है।

दरअसल, शीर्ष अदालत ने किसान नेता डल्लेवाल को चिकित्सा सहायता देने और उन्हें अस्पताल जाने के लिए मनाने के संबंध में 20 दिसंबर के आदेश दिया था। इस आदेश का पालन न करने के लिए पंजाब के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के खिलाफ अवमानना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के जज सूर्यकांत ने सुनवाई शुक्रवार को सुवाई की।
जस्टिस सूर्यकांत ने पंजाब के मुख्य सचिव से कहा, 'कृपया उन्हें बताएं कि जो लोग जगजीत सिंह डल्लेवाल को अस्पताल में भर्ती करने का विरोध कर रहे हैं, वे उनके शुभचिंतक नहीं हैं।' इस दौरान पंजाब सरकार को फटकार भी लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी भी इंसान की जिंदगी से समझौता नहीं किया जा सकता।
कोर्ट ने कहा कि वह डल्लेवाल को चिकित्सा सहायता प्रदान करने और उन्हें अस्पताल जाने के लिए राजी करने के लिए 20 दिसंबर के अपने आदेशों के अनुपालन के संबंध में पंजाब राज्य के प्रयासों से संतुष्ट नहीं है। साथ ही, यह भी स्पष्ट किया कि किसान नेता को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार्य नहीं है।
इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के महाधिवक्ता, मुख्य सचिव और डीजीपी के आश्वासन पर, सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्देशों का पालन करने के लिए उचित कदम उठाने के लिए और समय दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर पंजाब राज्य को किसी सहायता की आवश्यकता है, तो केंद्र सरकार अदालत के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सभी अपेक्षित सहायता प्रदान करेगी।
सुप्रीम कोर्ट मामले की अगली सुनवाई 31 दिसंबर को करेगा। आपको बता दें कि किसान नेता डल्लेवाल फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी की कानूनी गारंटी सहित किसानों की अन्य मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के लिए 26 नवंबर से खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे हैं।
ये भी पढ़ें:- किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से पंजाब विधान सभा अध्यक्ष ने की मुलाकात












Click it and Unblock the Notifications