किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से पंजाब विधान सभा अध्यक्ष ने की मुलाकात
Farmers Protest: न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सहित कई मांगों को लेकर आंदलन कर रहे किसानों का मनोबल में कोई कमी नहीं आई है। इसी कड़ी में मांगों को लेकर खनौरी बॉर्डर पर 30 दिन से आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से पंजाब विधान सभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने बृहस्पतिवार को खनौरी बॉर्डर पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने एस डल्लेवाल के संघर्ष की सराहना करते हुए आम आदमी पार्टी द्वारा किसानों के संघर्ष को हर तरफ से समर्थन जारी रखने की बात कही।
बता दें कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से बुधवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा कैबिनेट के अन्य आठ मंत्रियों के साथ मिलने पहुंचे थे। इस दौरान आप प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने डल्लेवाल से कहा कि उनकी यह लड़ाई पूरे देश के किसानों की है। पंजाब सरकार व हर एक पंजाबी इस आंदोलन में उनके साथ है।

गौरतलब है कि डल्लेवाल को आमरण अनशन पर बैठे हुए महीने दिन का समय हो चुका है, उनकी सेहत में गिरावट दर्ज की जा रही है। अमन अरोड़ा ने कहा कि हम चाहते हैं कि डल्लेवाल अनशन छोड़ दें। अगर वे अनशन नहीं तोड़ना चाहते तो कम से कम चिकित्सा सुविधा लेते रहें ताकि उनके शरीर को नुकसान न पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications