दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 26 जनवरी को बुराड़ी इलाके में हिंसा करने वालों की जारी की तस्वीरें

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 26 जनवरी को बुराड़ी इलाके में हिंसा करने वालों की जारी की तस्वीरें

Farmers Protest: Delhi violence on 26 January update news: दिल्ली में गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 जनवरी के दिन बुराड़ी फ्लाईओवर के पास उपद्रव करने वाले 24 संदिग्ध आरोपियों की तस्वीर जारी की है। बुराड़ी इलाके में हुई हिंसा के संबंध में आरोपियों की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज के वीडियो से बनाई गई है। इन तस्वीरों में आरोपी लाठी-ठंडे से तोड़-फोड़ करते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की एसआईटी (SIT) ने मोबाइल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के जरिए तैयार करवाई हैं। ये फोटो दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के पहचान के लिए जारी किए हैं।

Delhi Violence

असल में 26 जनवरी को किसानों द्वारा निकाले गए ट्रैक्टर परेड में मुकरबा चौक से आउटर रिंग रोड होते हुए आईटीओ की तरफ जाने के दौरान किसान ने बुराड़ी इलाके में गए थे और रोके जाने पर सुरक्षा बलों के जवानों पर हमला कर दिया था। जिसमें पुलिस और सुरक्षा बल के जवान भी घायल हुए थे।

इस मामले में बुराड़ी थाने में एफआईआर भी दर्ज की गई है। जिन 24 लोगों की पुलिस ने तस्वीर जारी की है, उसमें से तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। जारी तस्वीरों में से पुलिस ने जिनकी पहचान कर ली है, उनके खिलाफ केस दर्ज भी किया गया है।

इससे पहले नेशनल फॉरेंसिक साइंस एक्सपर्ट की मदद से क्राइम ब्रांच की SIT ने सैकड़ों वीडियो की जांच के बाद 25 तस्वीरें जारी की थी। जिसमें एक लाख के इनामी दीप सिद्धू की तस्वीर भी शामिल थी। बता दें कि कि किसानों के ट्रैक्टर परेड के दौरान 26 जनवरी को दिल्ली के अलग-अलग इलाको में हुई हिंसा की जांच जांच क्राइम ब्रांच की SIT कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+