Farmers Protest : किसानों पर ट्वीट के बाद ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ दिल्ली में FIR, ये हैं आरोप

पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन की दिशा में काम करने वालीं ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है। स्वीडन की रहने वाली ग्रेटा के भड़काऊ ट्वीट को लेकर दिल्ली पुलिस ने धारा-153 A, 120 B के तहत FIR दर्ज की है।

Delhi Police File FIR Against Greta Thunberg : पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन की दिशा में काम करने वालीं ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है। स्वीडन की रहने वाली ग्रेटा के ट्वीट को लेकर दिल्ली पुलिस ने धारा- 153 A, 120 B के तहत एफआईआर (Delhi Police FIR) दर्ज की है। उनके खिलाफ किसान आंदोलन पर भड़काऊ ट्वीट करने का आरोप है। कृषि कानून के विरोध में किसानों के प्रदर्शन को लेकर ग्रेटा थनबर्ग (Greta Thunberg ) ने समर्थन जताया था। उनके बाद इंटरनेशनल पॉप सिंगर रिहाना ने भी ट्वीट किया था।

Recommended Video

    Farmers Protest: Greta Thunberg के खिलाफ Delhi Police ने दर्ज की FIR| वनइंडिया हिंदी
    greta thunberg

    दिल्ली में 71 दिन से किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसान आंदोलन को लेकर कई विदेशी हस्तियों ने टिप्पणी की है। ग्रेटा ने मंगलवार रात को ट्वीट करते हुए लिखा कि हम भारत में #FarmersProtest के साथ एकजुटता में खड़े हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सीमाओं के आसपास इंटरनेट को बंद कर दिया है। वहीं उन्होंने किसानों के समर्थन में एक रिपोर्ट भी शेयर की थी। उनके ट्वीट के बाद पॉप सिंगर रिहाना ने भी मुद्दे पर वैश्विक ध्यान आकर्षित किया।

    आपको बता दें कि ग्रेटा थनबर्ग, अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी हैं। उन्होंने किसानों के समर्थन में किए गए ट्वीट के जरिए केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना (Rihanna) ने एक भी ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए इंटरनेट बैन की कड़ी निंदा की थी। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इन ट्वीट को विदेशी प्रोपेगेंडा बताया था। जिसके बाद बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने सरकार के पक्ष में ट्वीट करना शुरू कर दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+