किसान आंदोलन का आज 6वां दिन: 'दिल्ली चलो अभियान' रहेगा जारी या होगी वापसी? जानिए अब तक क्या हुआ?

Farmers Protest Day 6: किसान आंदोलन का आज रविवार 18 फरवरी 6वां दिन है। विरोध प्रदर्शन कर रहे पंजाब-हरियाण के किसानों को शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने रोक रखा है।

किसानों और केंद्र सरकार के बीच आज चौथे राउंड की अहम बातचीत होगी। चौथे दौर की वार्ता के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय और पंजाब के किसान नेता आज मिलेंगे। दोनों पक्षों की इससे पहले 8, 12 और 15 फरवरी को मुलाकात हुई थी, लेकिन वो बातचीत बेनतीजा रही थी।

Farmers Protest Day 6

पंजाब के किसानों ने 'दिल्ली चलो अभियान' के तहत 13 फरवरी को दिल्ली के लिए मार्च शुरू किया था। लेकिन हरियाणा के साथ पंजाब की सीमा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। तब से प्रदर्शनकारी इन दोनों बॉर्डर पर डटे हुए हैं।

Farmers Protest: किसान आंदोलन के 10 बड़ अपडेट

  • 1. विरोध कर रहे इन किसानों की मांग है कि, एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी, किसान स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, किसानों और खेत मजदूरों के लिए पेंशन, कृषि ऋण माफी और पुलिस मामलों को वापस लेना।

    • 2.पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर कहते हैं, ''शंभू बॉर्डर पर आज हमारा छठा दिन है। आज हम सरकार से बातचीत भी कर रहे हैं। सरकार ने कुछ समय मांगा है और कहा है कि वह इस मामले पर चर्चा करेगी।''
    • 3. 17 फरवरी को किसान नेताओं ने केंद्र से एमएसपी को कानूनी गारंटी देने पर अध्यादेश लाने को कहा था। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने यह भी कहा कि पूरा देश किसानों की मांगों को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर देख रहा है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद जताई कि केंद्र के साथ रविवार की बैठक के बाद किसानों को "अच्छी खबर" मिलेगी।
    • 4. हरियाणा सरकार ने सात जिलों में मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं पर प्रतिबंध दो दिन और बढ़ाकर 19 फरवरी तक कर दिया है।
    • 5. भारतीय किसान यूनियन (चारुनी) ने 17 फरवरी को हरियाणा में ट्रैक्टर मार्च निकाला, जबकि बीकेयू (एकता उगराहां) ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पंजाब की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में तीन वरिष्ठ भाजपा नेताओं के आवासों के बाहर धरना दिया।
    • 6. बीकेयू (एकता उगराहां) ने पटियाला में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, अबोहर में भाजपा की पंजाब इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़ और बरनाला में पार्टी के वरिष्ठ नेता केवल सिंह ढिल्लों के आवास के बाहर धरना दिया।
    • 7. हरियाणा में स्थित गुरनाम सिंह चारुनी के नेतृत्व वाले गुट ने कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और सिरसा सहित कई स्थानों पर ट्रैक्टर मार्च निकाला। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए चारुनी ने कहा कि वे पंजाब के आंदोलनकारी किसानों द्वारा उठाई गई मांगों का पूरा समर्थन करते हैं।
    • 8. किसान संगठन ने भी किसानों के 'दिल्ली चलो' अभियान को समर्थन देते हुए राज्य के 13 जिलों में 21 टोल प्लाजा पर विरोध प्रदर्शन किया। बीकेयू (एकता उगराहां) ने कहा कि वे रविवार को भी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।
    • 9. अलग-अलग संगठनों के लगभग 100 किसानों को तमिलनाडु के तंजावुर रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि उन्होंने चोलन एक्सप्रेस के सामने 'रेल रोको' विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश की थी।
    • 10. गाजीपुर मंडी के एक व्यापारी के मुताबिक दिल्ली में सब्जियों की कीमतें बढ़ सकती हैं क्योंकि किसानों के विरोध प्रदर्शन से आपूर्ति श्रृंखला बाधित हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+